ब्रेकिंग-न्यूज़

BREAKING : आक्रोश: अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर टी–मेट ने शिकायत कक्ष में फंदा लगाया

हिमाचल विद्युत बोर्ड कर्मचारियों का आरोप , रोष, 5 दिसंबर को शाहपुर में विरोध प्रदर्शन”

No Slide Found In Slider.

 

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शाहपुर विद्युत मंडल में तैनात टी–मेट सचिन ने कथित रूप से एक अधिकारी द्वारा लंबे समय से बनाए जा रहे मानसिक दबाव और निरंतर प्रताड़ना से तंग आकर शिकायत कक्ष (Complaint Room) में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। संघ के मुताबिक  सूचना मिलते ही डिवीजन के कर्मचारियों ने तुरंत शिकायत कक्ष का दरवाज़ा तोड़कर सचिन को नीचे उतारा और प्राथमिक उपचार दिया। उसकी स्थिति गंभीर होने के चलते उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया है कि उसके गले की हड्डी (neck bone) में गंभीर चोट पाई गई है।
संघ ने बताया कि सचिन ने आत्महत्या के प्रयास से पहले यूनियन को लिखित शिकायत भेजी थी, जिसमें उसने स्पष्ट तौर पर बताया था कि किस प्रकार अधिकारी उसे लगातार परेशान कर रहे थे। यूनियन के पास अन्य कर्मचारियों की भी इस अधिकारी के खिलाफ शिकायतें पहले से मौजूद हैं।
संघ ने उठाई FIR की मांग, अधिकारियों से की बात
घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेशाध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने
अधीक्षण अभियंता (SE) कांगड़ा
मुख्य अभियंता (CE) कांगड़ा ज़ोन
तथा बोर्ड प्रबंधन
से फोन पर विस्तृत बातचीत की।
प्रदेशाध्यक्ष ने स्पष्ट मांग रखी है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए और कठोर विभागीय कार्रवाई शुरू हो। संघ ने चेतावनी दी है कि अधिकारियों की ऐसी “तानाशाही” किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

लाइन स्टाफ की भारी कमी से बढ़ रहा दबाव
संघ ने कहा कि प्रदेश में तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी है, जिसके चलते लाइन स्टाफ पहले से ही अत्यधिक कार्यभार में दबा हुआ है।
ऐसे में यदि वरिष्ठ अधिकारी अनुचित दबाव और प्रताड़ना से कर्मचारियों को आत्महत्या तक के लिए मजबूर कर दें, तो यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।

05 दिसंबर को शाहपुर में विरोध प्रदर्शन
विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने घोषणा की है कि 05 दिसंबर 2025 को विद्युत मंडल शाहपुर के प्रांगण में बड़े स्तर पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसमें —
प्रदेश कार्यकारिणी
जिला कार्यकारिणी
मंडल पदाधिकारी
सभी शामिल होंगे।
संघ ने कहा है कि जब तक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close