विविध

पेंशनरों को उम्र के आधार पर बांटना अन्याय

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ शिमला इकाई की बैठक पेन्शनर हॉल घनाहट्टी मे श्री एल आर मेहता -मुख्य सलाहकार की अध्यक्षता मे सम्पन हुई ।इस बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत आत्मायें सर्व श्री बी डी शर्मा हिम् आँचल पेन्शनर संघ के संस्थापक व श्री चेत राम वर्मा जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर 2 मिनट का मौन पुण्य आत्माओ की शान्ति के लिए रखा गया । श्री हुकम चंद शर्मा हिम् आँचल पेन्शनर संघ जिला शिमला के प्रधान ने बताया कि हाल ही मे पेंशनरों की लम्बित मांगों को लेकर राज्य स्तर का प्रतिनिधि मंडल सचिवालय में माननीय मुख्यमंत्री जी से श्री के सी गौतम हिम आँचल पेन्शनर संघ के प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व मे मिला था जिसमे पेंशनरों की लम्बित मांगों वारे चर्चा की गई थी । माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने इस वित्तीय वर्ष में 70 आयु वर्ग के पेंशनरों के वचे वकाया के तुरन्त भुगतान करना स्वीकार किया था जिसकी 26 जनबरी 2026 को घोषणा करके वादा पूरा किया है । सरकार ने चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त पेन्शनरो को भी संशोधित ग्रैच्युटी, लिव इन केशमेंट का 50 प्रतिशत बकाया राशि देने पर आभार जताया । उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत मे कहा कि अपने पैसों की जरूरत सभी पेन्शनर साथियों को बराबर है परंतु सरकार किस आधार पर अलग -2 श्रेणियों मे बांट कर 70 वर्षों से निचे के पेन्शनर भाइयों के साथ घोर अनयाय कर रही है । हम सरकार से मांग करते हैं कि जल्दी ही 70 वर्षों के नीचे के पेन्शनरो के 1/1/2016 से संशोधित वेतन व पेन्शन का बकाया राशि का भुगतान एकमुश्त करे और अब कोई अलग वर्ग न बांटा जाए । बैठक मे सर्व श्री जानकीराम शर्मा, निकाराम शर्मा, रामजीदास शर्मा, परमस्वरूप शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, डी डी शर्मा, मोहनलाल शर्मा, डी पी शर्मा, दिनेश गौतम आदि शामिल हुए ।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close