शिक्षा

ब्रेकिंग न्यूज़ | जिला शिमला C&V संघ का बड़ा बयान!

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिक्षा विभाग के आदेशों के खिलाफ C&V संघ जिला शिमला का एकजुट विरोध
शिमला, 19 नवम्बर 2025।
राजकीय C&V संघ जिला शिमला की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला अध्यक्ष  विनोद चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा पाठशाला में कार्यभार (Workload) को लेकर जारी किए गए नवीन आदेशों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों तथा C&V अध्यापकों ने विभागीय आदेशों का एकमत से विरोध किया। शिक्षकों का कहना है कि विभाग द्वारा तैयार किए गए ये आदेश व्यवहारिक नहीं, शिक्षकों पर अतिरिक्त बोझ डालने वाले तथा शिक्षण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले हैं।
संघ ने स्पष्ट कहा कि—
“ये आदेश शिक्षक और छात्रों दोनों के हितों के प्रतिकूल हैं, इसलिए इन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता।”
इसी के साथ संघ ने विभाग द्वारा सुझाव मांगे जाने पर भी अपनी असहमति दर्ज की। कार्यकारिणी ने यह भी कहा कि जब आदेश ही शिक्षक हितों को नज़रअंदाज़ कर तैयार किए गए हैं, तो ऐसे सुझाव देना औपचारिकता से अधिक कुछ नहीं।
मुख्य बिंदु:
शिक्षा विभाग के कार्यभार आदेशों का पूर्ण विरोध
संघ ने सुझाव प्रक्रिया को भी नकारा
आदेशों को अव्यवहारिक और दबाव बढ़ाने वाला बताया
शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संघ का संघर्ष तेज करने का निर्णय
बैठक में उपस्थित सभी C&V अध्यापकों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि
“जब तक विभाग इन आदेशों को वापस नहीं लेता, हमारा विरोध जारी रहेगा।”

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close