शिक्षा

सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में “भारत दर्शन : एक सांस्कृतिक यात्रा” का भव्य आयोजन

नन्हे-मुन्नों ने लोकनृत्यों से दिखाया भारत की विविध संस्कृति का संगम

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

नन्हे-मुन्नों ने लोकनृत्यों से दिखाया भारत की विविध संस्कृति का संगम

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

आज सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल ढली में प्राथमिक स्कूल में वार्षिक उत्सव, “भारत दर्शन : एक सांस्कृतिक यात्रा” का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर हितांशु मान्टा उपस्थित थीं। पंचदीप प्रज्वलन के साथ वार्षिक उत्सव का शुभारंभ किया गया। प्रार्थना नृत्य के बाद स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई।

No Slide Found In Slider.

भारत के विभिन्न राज्यों के नृत्य हिमांशी नाथ द्वारा निर्देशित एक रोचक नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किए गए। जिसमें कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश,राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु,गोवा और महाराष्ट्र राज्य के लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राएँ विभिन्न राज्यों के रंग-बिरंगे परिधानों में बहुत आकर्षक लग रहे थे। नृत्य के माध्यम से संपूर्ण भारत का दर्शन आनंददायक रहा। मुख्य अतिथि और अभिभावको ने प्रधानाचार्या सिस्टर ग्रेस, अध्यापकों और छात्रों की बहुत प्रशंसा की। वार्षिकोत्सव का आयोजन बेहद सफल और उद्देश्य पूर्ण रहा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close