विविध

कांग्रेस सर्व धर्म समभाव का संगठन है

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मीडिया को-ओरडीनेटर डॉक्टर दिनेश कुमार ने भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल के उस बयान की निन्दा की है जिसमे कांग्रेस को सनातन विरोधी बताया है । डॉक्टर दिनेश कुमार ने कहा कांग्रेस ने सनातन के साथ साथ सभी धर्मो को बराबर माना है क्योकि कांग्रेस सर्व धर्म समभाव का संगठन है और कांग्रेस के नीति व सिद्धांत हमेशा दलित और पिछड़े वर्ग का संरक्षण करते है, वह चाहे किसी भी वर्ग व जाति से हो, यही तो कांग्रेस पार्टी का गांधी वादी मूल विचार है जिस पर हम और पूरा देश गर्व करता है । उन्होने कहा कि हिमाचल से सम्बंधित भाजपा के एक बडे नेता पूर्व केंद्रीय मन्त्री व वर्तमान मे लोक सभा सांसद श्री अनुराग ठाकुर ने स्वयं खुद को पांडव की संज्ञा दी तो मुख्य मन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पांडवो की तरह अधिकारों की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा व सलाह दी है तो इसमे कुछ भी अनुचित नही है बल्कि इस कथन पर भड़कने के बजाए भाजपा नेताओ को चाहिए कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के मुख्य मन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू के साथ मिलकर केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश हित के मुद्दे हल करवाने मे आगे आऐ क्योंकि केंद्र मे भाजपा गठबंधन की ही सरकार सतासीन है तो सही मायने मे पांडव बनने के लिए प्रदेश के भाजपा नेताओ को प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई केंद्र सरकार से प्रदेश सरकार के साथ मिलकर लड़नी चाहिए जिसके लिए प्रदेश की जनता ने चार के चार लोकसभा सांसद प्रदेश का पक्ष रखने के लिए चुन कर भी भेजे है ।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close