ब्रेकिंग-न्यूज़

HRTC कंडक्टर यूनियन हिमाचल ने पंजाब रोडवेज़ कर्मचारियों की हड़ताल को दिया समर्थन

एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन हिमाचल ने पंजाब रोडवेज़ कर्मचारियों की हड़ताल को दिया समर्थन

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

शिमला, 25 नवंबर।
पंजाब रोडवेज़, पनबस और पीआरटीसी (PRTC) के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स द्वारा निजीकरण के खिलाफ प्रस्तावित हड़ताल को हिमाचल प्रदेश की स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन का पूरा समर्थन मिला है। यूनियन ने पंजाब सरकार से अपील की है कि वह निजीकरण की इस प्रक्रिया को तुरंत रद्द करे और कर्मचारियों के साथ वार्ता कर समाधान निकाले।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन हिमाचल प्रदेश ने अपने समर्थन पत्र में कहा है कि पंजाब परिवहन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय और निजीकरण के विरोध में पंजाब रोडवेज़, पनबस / PRTC कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के संघर्ष को वे पूरी तरह समझते हैं और इस आंदोलन के साथ एकजुट हैं।

No Slide Found In Slider.

यूनियन ने कहा कि निजीकरण की नीति से न केवल कर्मचारियों का भविष्य प्रभावित होगा, बल्कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने पंजाब सरकार से आग्रह किया है कि कर्मचारियों से बातचीत के माध्यम से ही समस्या का समाधान खोजा जाए ताकि परिवहन सेवाएं सुचारू बनी रहें।

यूनियन के महासचिव ने कहा कि स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन हिमाचल प्रदेश इस आंदोलन में पंजाब रोडवेज़, पनबस / PRTC कांट्रैक्ट यूनियन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close