विविध

नौहरा धार के बाद अब पॉँवटा साहिब छात्र विद्यालय भी सी बी एस ई से पंजीकृत

No Slide Found In Slider.

 

जिला सिरमौर के सात प्रस्तावित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में से अब पी एम श्री छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पॉँवटा साहिब भी सी बी एस ई से पंजीकृत हो गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रेम पाल ठाकुर ने बताया कि आज शिक्षा निदेशालय शिमला में अतिरिक्त निदेशक जीवन नेगी जी के मार्गदर्शन में सभी अनिवार्य पात्रता के प्रमाण पत्रों को जमा करवा कर विद्यालय का सफल पंजीकरण हो गया हैं। आगामी कार्यवाही शिक्षा निदेशालय की विशेष समिति तथा विद्यालय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से शीघ्रता से पूर्ण होगी। इस सफल पंजीकरण पर सिरमौर जिला के उप शिक्षा निदेशक डॉक्टर हेमेंद्र चंद वाली ने नोहरा धार तथा पॉँवटा साहिब
विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि अन्य विद्यालय भी शीघ्र औपचारिकता पूर्ण कर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष बनीता कपूर तथा समस्त अभिभावकों ने इस सफल पंजीकरण हेतु विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रेम पाल ठाकुर एवं परोक्ष तथा अपरोक्ष सहयोग करने वाले सभी लोगों , अधिकारियों एवं राजनेताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त कि की इस विद्यालय से भविष्य में क्षेत्र वासियों को अत्यधिक लाभ होगा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close