विशेष

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मनाली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

कुल्लू–मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग की क्षति पर राज्यपाल ने जताई गंभीर चिंता

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मनाली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज मनाली क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने कुल्लू और मनाली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के उस हिस्से का भी जायजा लिया, जो बाढ़ के दौरान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने नदी के मार्ग बदलने से कई स्थानों पर हुए व्यापक नुकसान पर भी चिंता व्यक्त की।

राज्यपाल ने सोलंग गांव का भी दौरा किया और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ और भारी बारिश से बहुत नुकसान हुआ है तथा सड़कें और आसपास के क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। कई जगहों पर सड़क दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई है और उचित मरम्मत एवं सुधार के लिए तत्काल इंतजाम की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को संयुक्त बैठक कर स्थायी समाधान निकालना चाहिए।

No Slide Found In Slider.

राज्यपाल ने बिंदु ढांक, मनालसू नाला, आलू ग्राउंड और चौड़ीबिहल सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।

सीमा सड़क संगठन और ग्रैफ के अधिकारियों ने राज्यपाल को पुनर्निर्माण और राहत कार्यों की प्रगति के बारे में अवगत करवाया।

सोलंग गांव में भू-स्खलन पर राज्यपाल ने कहा कि गांव को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। यहां जिस तरह कृषि भूमि बह गई है, लोगों का पुनर्वास करना और भी कठिन हो गया है। उन्होंने इस संबंध में तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, उपायुक्त तोरुल एस रवीश, पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और बीआरओ एवं ग्रैफ के वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close