पर्यावरणविशेष

स्वच्छता ही सेवा: एचपीयू में कुलपति सहित पूरा विश्वविद्यालय परिवार हुआ शामिल

कुलपति महावीर सिंह बोले – स्वच्छता को जीवनशैली बनाना होगा

No Slide Found In Slider.

 

स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सफाई कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

‘स्वच्छ भारत-स्वच्छता अभियान’ एवं स्वच्छता ही सेवा 2025 के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आज स्वछोत्सव के अंतर्गत सफाई अभियान पखवाड़े की शुरुआत की। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे|

यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सुलभ इंटरनेशनल सर्विस ऑर्गनाइजेशन, हिमाचल प्रदेश राज्य शाखा, शिमला और स्वच्छ भारत मिशन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का विशेष सहयोग है।

कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह एक जन-आंदोलन है, जिसे जीवनशैली में शामिल करने की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सुलभ के माध्यम से स्वच्छ भारत का निर्माण कर रहे हैं और इस विश्वविद्यालय ने भी ग्रीन एनर्जी का एक केंद्र खोला है जोकि पर्यावरण को शुद्ध करने में एक माध्यम है|

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

इस अवसर पर ‘स्वच्छ भारत-स्वच्छता अभियान’ एवं स्वच्छता ही सेवा 2025 में सुलभ इंटरनेशनल सर्विस ऑर्गनाइजेशन, हिमाचल प्रदेश राज्य शाखा, शिमला के अधिकारी विनय कुमार ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया|

‘स्वच्छ भारत-स्वच्छता अभियान’ एवं स्वच्छता ही सेवा 2025, स्वच्छ भारत मिशन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. संग्राम सिंह ने स्वच्छता पखवाड़े की जानकारी सभी के समक्ष राखी तथा सभी अतिथियों का धन्यवाद किया| इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर की सफाई की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी बल दिया।

इस अवसर पर कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी, अधिष्ठाता योजना एवं प्राध्यापक मामले आचार्य जोगिन्दर सिंह धीमान, अधिष्ठाता महाविद्यालय विकास परिषद् आचार्य हरी मोहन, परीक्षा नियंत्रक आचार्य श्याम लाल कौशल, निदेशक सी डी ओ ई आचार्य प्रदीप कुमार, मुख्य छत्रपाल आचार्य रोशन लाल जिंटा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी जी डी शर्मा के अतिरिक्त कई अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, निदेशक, प्राध्यापकवर्ग, गैर शिक्षकवर्ग, दृश्य कला विभाग के विद्यार्थी एवं विश्वविद्यालय में कार्यरत सुलभ के सफाई कर्मचारी भी उपस्थित रहे| नोडल ऑफिसर डॉ संग्राम सिंह ने कहा 2nd October’s से स्वच्छता अभियान 30 October तक चलता रहेगा.

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close