सवाल: कब अदा होगा बोर्ड परीक्षाओं का मेहनताना

सवाल: कब अदा होगा बोर्ड परीक्षाओं का मेहनताना

शिक्षा
No Slide Found In Slider.

 

हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ ने शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2025 में आयोजित की गई परीक्षाओं के मेहनताने को छ महीने बाद भी लंबित रखने पर आपत्ति दर्ज की हे। हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, ,राज्य विशिष्ट सदस्य नरेंद्र नेगी, राज्य संरक्षक रमेश नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा , राज्य महिला विंग सदस्य संध्या चौहान,सिरमौर जिला अध्यक्ष डॉक्टर आई डी राही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ,महासचिव दिनेश शर्मा ,कोषाध्यक्ष लाल सिंह ठाकुर तथा अन्य सभी राज्य एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि परीक्षा पंजीकरण से लेकर मूल्यांकन तक का संपूर्ण कार्य शिक्षकों द्वारा विद्यालय स्तर पर किया जाता है इसके अतिरिक्त विगत वर्ष विद्यार्थियों के परीक्षा शुल्क आदि में भी दोगुना तक की वृद्धि की गई परंतु इस सबके बावजूद भी बोर्ड द्वारा इस वर्ष मार्च में आयोजित बोर्ड परीक्षाओं का मेहनताना अभी तक लंबित हैं जबकि विगत वर्षों में यह भुगतान परीक्षाओं के दौरान ही अदा किया जाता रहा हे। शिक्षक नेताओं ने बोर्ड अध्यक्ष से निवेदन किया कि वह इस मामले में हस्तक्षेप कर शिक्षकों के लंबित अदायगी का भुगतान अविलंब करवाए अन्यथा प्रवक्ताओं सहित अन्य सभी शिक्षकों द्वारा परीक्षाओं के संचालन संबंधी सभी कार्यों का बहिष्कार करना पड़ेगा।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma