विविध

कर्नल (डा.) संजय शांडिल एवं श्रीमती पूनम शांडिल का आईसीएआर–मशरूम अनुसंधान निदेशालय, चम्बाघाट, सोलन का दौरा

No Slide Found In Slider.

कर्नल (डा.) संजय शांडिल एवं श्रीमती पूनम शांडिल का आईसीएआर–मशरूम अनुसंधान निदेशालय, चम्बाघाट, सोलन का दौरा

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

कर्नल (डा.) संजय शांडिल और श्रीमती पूनम शांडिल ने आईसीएआर–मशरूम अनुसंधान निदेशालय, चम्बाघाट, सोलन का दौरा किया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. वी.पी. शर्मा तथा संस्थान के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

दौरे के दौरान कर्नल शांडिल और श्रीमती शांडिल ने संस्थान में शोध एवं उत्पादन की जा रही विभिन्न किस्मों की मशरूम—जैसे बटन मशरूम, ढिंगरी (ऑयस्टर) और औषधीय मशरूम—को देखा और उनके पोषण एवं आर्थिक महत्व की जानकारी प्राप्त की।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

कर्नल शांडिल ने मशरूम उत्पादन को आत्मनिर्भरता और रोजगार का सशक्त माध्यम बताते हुए संस्थान से आग्रह किया कि गरीब और बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश में आजीविका और उद्यमिता के नए अवसर पैदा करेंगे।

संस्थान के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वे स्थानीय युवाओं को निश्चित रूप से प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे, जिससे वे मशरूम उत्पादन को एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें।

कर्नल (डा.) संजय शांडिल एवं श्रीमती पूनम शांडिल ने सतत कृषि को बढ़ावा देने के लिए संस्थान के प्रयासों की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की पहलें हिमाचल प्रदेश के किसानों एवं बेरोजगार युवाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close