विशेषशिक्षा

सेंट थॉमस स्कूल में सीबीएसई की एक दिवसीय स्टोरी टेलिंग कार्यशाला संपन्न

59 शिक्षकों ने सीखी स्टोरी टेलिंग के ज़रिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कला

No Slide Found In Slider.

सेंट थॉमस विद्यालय शिमला में सीबीएसई द्वारा एक दिवसीय स्टोरी टेलिंग कार्यशाला का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

शिमला के सेंट थॉमस विद्यालय में दिनांक 23 अगस्त 2025 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा एक दिवसीय स्टोरी टेलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अध्यापकों द्वारा छात्रों को कठिन लगने वाले विषय को कहानी के साथ जोड़कर पढ़ाने और कहानी के माध्यम से छात्रों में रूचि बढ़ाने पर बल दिया गया और इसपर चर्चा की गयी। साथ ही बच्चो को गुणात्मक शिक्षा देना भी इस कार्यशाला का उद्देश्य था।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता व संसाधन व्यक्ति के तौर पर ईशा मोरे और जगतम्बा नड्डा ने शिरकत कि और इस दो दिवसीय कार्यशाला का संचालन किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवल्लन कर किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विधुप्रिया चक्रवर्ती ने सभी उपस्थित संसाधन व्यक्ति/रिसोर्स पर्सन और प्रतिभागियों का स्वागत किया और कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण उपस्थित प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया तो वहीं उप-प्रधानाचार्या शैरन नंदा ने रिसोर्स पर्सनस को समान्नित किया।

इस कार्यशाला में सेंट थॉमस विद्यालय के अलावा आसपास के क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया। कार्यशाला में क्षेत्र भर के विभिन्न स्कूलों के 59 शिक्षकों ने भाग लिया।

अंत में सेंट थॉमस विद्यालय की एसटीएन्सी श्रीमती अंशुल शर्मा ने मुख्य वक्ता व संसाधन व्यक्तियों व अन्य विद्यालयों से आये शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्या श्रीमती विधुप्रिया चक्रवर्ती ने सम्पूर्ण कार्यशाला के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद किया, उन्होंने यह भी कहा कि सीबीएसई द्वारा सीबीपी, सब्जेक्ट कोर विषय और इन-हाउस ट्रेनिंग का भविष्य में भी इसी प्रकार आयोजन किया जाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close