पशुपालन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

शिमला। आज जिला शिमला पशुपालन कर्मचारी महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक उपनिदेशक पशुपालन श्री संदीप मिश्रा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पशुपालन कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष जिला शिमला श्री दिग्विजय औकटा ने कर्मचारियों, विशेषकर Veterinary Pharmacists एवं क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को विस्तारपूर्वक उपनिदेशक महोदय के समक्ष रखा।
जिला अध्यक्ष श्री दिग्विजय औक्टा ने Veterinary Pharmacists एवं Class-IV कर्मचारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने, Vaccinator के लिए अलग से पद/प्रावधान करने, कर्मचारियों के लंबित यात्रा भत्ता, मेडिकल बिल एवं अन्य वित्तीय मामलों का शीघ्र निपटारा करने की मांग रखी।
इसके अतिरिक्त Panchayat Veterinary Assistants (PVA) का वेतन समय पर जारी करने, अनुबंध पर नियुक्त PVA को ₹17,930 मानदेय देने, तथा सितम्बर 2024 से नियमित हुए कर्मचारियों को लंबित एरियर का भुगतान करने सहित अन्य महत्वपूर्ण कर्मचारी हित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
उपनिदेशक पशुपालन श्री संदीप मिश्रा जी ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष मामलों पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उपनिदेशक महोदय ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक धरातल पर पहुंचाने के लिए सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को Campaign Mode में निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पशुपालकों को इनका लाभ मिल सके।
बैठक में कर्मचारी हितों के साथ-साथ विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा पशुपालकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध करवाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक में सहायक निदेशक प्रसार श्री जोगिंदर वर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजीव जिनटा, महासचिव चेतन,सलाहकार पवन कल्याण,
जोगिंदर,करुणा,
अविनाश जिंटा, आदि उपस्थित रहे

