विशेषस्वास्थ्य

असर विशेष: नवरात्र के दौरान शिमला में जन्मीं 20 ‘देवियां’

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

शारदीय नवरात्र के पावन दिनों में मां दुर्गा की शिमला पर विशेष कृपा बरसी। शिमला में नवरात्र के दौरान अष्टमी और नवमी को कमला नेहरू हॉस्पिटल सहित अन्य निजी और सरकारी अस्पतालों में  20 बेटियों ने जन्म लिया। नवरात्र में बेटी आई, तो परिजनों के चेहरे खिल गये।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

हॉस्पिटल के कर्मचारियों  ने बताया कि उनके यहां जिन बेटियों का जन्म हुआ है, उनके परिजन बेहद खुश हैं। किसी के चेहरे पर बेटी होने का दर्द नहीं, बल्कि गर्व दिखाई दिया।

No Slide Found In Slider.

 

 पंजाब से लगते ऊना जिले की 2011 की जनगणना के अनुसार करीब 24 पंचायतों में शिशु लिंगानुपात 1000 लड़कों पर 500 लड़कियां पहुंच गया था। अब इनमें सराहनीय बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश का जनजातीय जिला लाहौल स्पीति ही ऐसा है जहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या ज्यादा है। यह जिला पूरे देश के लिए एक मिसाल है। यहां 1000 लड़कों पर 1033 लड़कियां हैं।

 

जगह-जगह वर्कशॉप लगाई जा रही हैं। अभियान चलाए जा रहे हैं। पंजाब, हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों के साथ भी सीमावर्ती इलाकों में कन्या भ्रूण हत्या की गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार संवाद स्थापित किए जा रहे हैं।

 

असर टीम से भारती की रिपोर्ट

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close