विशेष

हिमाचल में हवाई संपर्क मजबूत करने को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिल्ली में की केंद्रीय मंत्री से भेंट

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार पर विशेष सहायता की मांग

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में हवाई सम्पर्क को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

उन्होंने दिल्ली-शिमला-धर्मशाला और धर्मशाला-शिमला-दिल्ली हवाई उड़ानों का संचालन नियमित रूप से करने का आग्रह किया जो वर्तमान में केवल तीन दिन ही संचालित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि नियमित उड़ाने नहीं होने से पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने धर्मशाला नाइट लेडिंग की सुविधा शुरू करवाने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने श्री नायडू को कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार की स्थिति की जानकारी दी और भूमि अधिग्रहण की अधिक लागत को ध्यान में रखते हुए विशेष सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में एक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के साथ भी इस विषय पर चर्चा कर नागरिक उड्डयन मंत्रालय से सहायता का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि इस हवाई अड्डे के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

No Slide Found In Slider.

श्री सुक्खू ने प्रदेश में हवाई सम्पर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चार नए हैलीपोर्ट के निर्माण का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने शिमला हवाई अड्डे के विस्तार पर भी चर्चा की और वहां की वॉच ऑवर समय सीमा को दोपहर एक बजे से आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर शिमला में डॉर्नियर प्रकार के विमानों के संचालन का प्रस्ताव भी दिया। उन्होंने शिमला के लिए अतिरिक्त एयरलाइन ऑपरेटर की सेवाएं प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close