शिक्षा

पांच से कम संख्या वाले विषयों में 25% परीक्षा परिणाम की शर्त हटाई जाय

बहुत शीघ्र होगी प्रवक्ताओं की मांगों पर ओपचारिक बैठक

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

शिक्षा विभाग द्वारा 100:1 की पी टी आर के आधार पर युक्तिकरण की अधिसूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य अध्यक्ष अजय नेगी के नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, सहायक निदेशक दस जमा दो जीवन नेगी, सहायक निदेशक प्रशासन बी आर शर्मा तथा संयुक्त निदेशक जगदीश नेगी से मिला तथा इस अधिसूचना पर अपना विरोध दर्ज किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

राज्य चैयरमैन सुरेंद्र पुंडीर ने एक प्रेस विज्ञापित में कहा कि उपरोक्त मांग के अतिरिक्त पांच से कम संख्या वाले विषयों में 25% परीक्षा परिणाम की शर्त हटाने, वाणिज्य प्रवक्ताओं के दोनों पदों को निरंतर रखने जैसी प्रवक्ताओं की अन्य मांगों पर भी प्रवक्ता संघ का पक्ष सभी अधिकारियों के समक्ष सम्पूर्ण तर्क के साथ रखा गया इस प्रतिनिधि मंडल में राज्य अध्यक्ष अजय नेगी के अतिरिक्त, संघ संरक्षक लोकेंद्र नेगी, राज्य चैयरमैन सुरेंद्र पुंडीर , महासचिव इंद्र सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुरजीत सिसोदिया, राज्य मुख्य सलाहकार चंद्र देव ठाकुर,राज्य बेब सचिव भूपेश नेगी,जिला अध्यक्ष सिरमौर डॉक्टर आई डी राही, जिला अध्यक्ष शिमला देवेंद्र लक्टू,जिला अध्यक्ष मंडी महेंद्र सिंह ,जिला अध्यक्ष सोलन जयलाल जलपैक ,महासचिव शिमला आकाशदीप, महासचिव सिरमौर दिनेश शर्मा ,महासचिव सोलन हेमंत शर्मा , राज्य कार्यकारिणी सदस्य विवेक मेहता , जितेंद्र ठाकुर सहित अन्य राज्य एवं जिला प्रतिनिधि शामिल हुए। यद्यपि निदेशक विद्यालय शिक्षा ने स्वीकार किया कि एक शिक्षक द्वारा 100 विद्यार्थियों को एक ही कक्षा में पढ़ाए जाने से गुणात्मक शिक्षा पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा अतः एक कक्षा को दो सेक्शन में बांटा जा सकता हैं जिस पर प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि किसी भी विषय के केवल एक पद सृजित होने के कारण विद्यार्थियों के अनिवार्य तथा ऐच्छिक विषयों की संख्या तथा दैनिक समय सारिणी के मध्यनजर एक कक्षा को दो सेक्शन में विभाजित कर पाना किसी भी प्रकार से व्यवहारिक अथवा संभव नहीं होगा।अतः निदेशक महोदय ने इस विषय पर निदेशालय की सम्बन्धित शाखा के अधिकारियों तथा प्रवक्ता संघ के प्रतिनिधियों के साथ पुनः ओपचारिक बैठक कर विस्तृत चर्चा का आश्वासन दिया तथा सहायक निदेशक जीवन नेगी ने प्रतिनिधिमंडल के सभी तथ्यों को अत्यंत गंभीरता से सुना एवं प्रवक्ता संघ को मशवरा दिया कि अपनी सभी मांगों पर सभी तथ्यों को समायोजित कर तर्कसंगत एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय भेजे तथा उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी अवगत करवाए ताकि उस पर विभागीय स्तर पर विचार विमर्श के बाद एक सकारात्मक प्रस्ताव सरकार को भेजा जा सके। प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा संहिता का हवाला देते हुए कहा कि पांच से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले विषयों में मिनिमम परीक्षा परिणाम की शर्त को हटाया जाए यद्यपि प्रवक्ता संघ सभी संबंधित प्रवक्ताओं से भी विनम्र निवेदन करता हैं कि भविष्य में बेहतर परिणाम के सक्रिय प्रयास किए जाए तथा विद्यार्थियों का संबंधित विषय में नामांकन केवल पद संरक्षण के लिए न हो कर व्यवहारिक एवं विद्यार्थी हित में हो । प्रवक्ता संघ प्रवक्ताओं की अन्य महत्वपूर्ण मांगों पर के समाधान हेतु शीघ्र ही राज्य कार्यकारिणी के विस्तार के बाद निदेशालय तथा सचिवालय स्तर के अधिकारियों एवं माननीय मुख्यमंत्री तथा माननीय शिक्षा मंत्री महोदय से औपचारिक बैठक आयोजित करने का सक्रिय प्रयास करेगा। प्रवक्ता संघ के प्रतिनिधियों ने इस बैठक पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यद्यपि यह कोई ओपचारिक बैठक नहीं थी तथापि अत्यंत सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित हुई तथा सभी अधिकारियों ने प्रतिनिधि मंडल के विचारों को अत्यंत गंभीरता से सुना।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close