विविध

स्वास्थ्य भवन नोहरा धार का निरीक्षण

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल मंत्री धनी राम शांडिल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवन नोहरा धार का निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल (सेवानिवृत) धनी राम शांडिल ने नोहरा धार में निर्माणाधीन चिकित्सालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा सम्बंधित लोक निर्माण विभाग एवं चिकित्सा विभाग के स्वास्थ्य भवन नोहरा धार का निरीक्षणअधिकारियों को निर्देश दिए कि चिकित्सालय का संपूर्ण कार्य शीघ्रता से पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए । स्थानीय लोगों के निवेदन पर माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि इस चिकित्सालय में सभी आवश्यक उपकरण एवं सुविधाएं प्रदान की जाए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिनव को निर्देश दिए कि यदि किसी भी प्रकार के फंड की कमी हो तो अवश्य उनके ध्यान में लाए ताकि इस चिकित्सालय में लोगों को घर द्वारा पर ही सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।
स्थानीय लोगो ने माननीय मंत्री महोदय के ध्यानार्थ लाया था की इस चिकित्सालय से न केवल नोहरा धार तहसील अपितु रोहनाट तहसील तथा शिमला जिला के कुपवी क्षेत्र के लोगो को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा
चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिनव ने माननीय मंत्री जी को चिकित्सालय में रिक्त पड़े पदों की जानकारी भी दी तथा मंत्री जी ने प्राथमिकता के आधार पर इस चिकित्सालय में रिक्त पदों को भरने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चुड़ेश्वर सेवा समिति अध्यक्ष एवं स्थानीय समाज सेवक जोगेंद्र चौहान ,हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ के राज्य चैयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, हरिपुरधार क्षेत्र के पूर्व प्रधान रोशन शर्मा, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता शिवम महाजन तथा दर्जनों स्थानीय लोग मंत्री जी के साथ उपस्थित रहे। चिकित्सालय भवन के निर्माण कार्य के निरीक्षण से पूर्व माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने वयोवृद्ध वरिष्ठ नेता तुलसीराम चौहान के घर जा कर उनका कुशल क्षेम पूछा तथा उनके द्वारा समाज सेवा के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की। गौरतलब हैं कि माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय शिमला जिला के कुपवी क्षेत्र के मंझोली में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता हेतु इस क्षेत्र में पधारे तथा उन्होंने हरिपुरधार, चाडणा तथा नोहरा धार क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण भी किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close