सम्पादकीय

शिलाई विधानसभा क्षेत्र में पात्र महिला मतदाताओं का करवाया गया पंजीकरण

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के अन्तिम प्रकाशन के पश्चात प्रदेश का महिला मतदाता लिंग अनुपात 981 है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर का महिला लिंग अनुपात 921 है। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 59-शिलाई का महिला लिंग अनुपात 821 है जो कि कम महिला मतदाता लिंग अनुपात के लिए चिन्हित 31 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से सबसे कम है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

उन्होंने बताया कि महिला मतदाता लिंग अनुपात में सुधार करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्य योजना तैयार की गई है, जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पंचायत सचिव द्वारा तैयार किए गए परिवार रजिस्टर के साथ मतदाता सूची का त्रैमासिक आधार पर मिलान करके मतदाता सूची में शामिल नहीं की गई पात्र महिला मतदाताओं की सूची संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों को दें ताकि वे मतदाताओं का पंजीकरण कर सकें। यह प्रक्रिया जिला सिरमौर के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 59-शिलाई में आरम्भ की जा रही है, जिसमें परिवार रजिस्टर के साथ मतदाता सूची का मिलान का कार्य जून महीने में किया जायेगा तथा पात्र मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया जुलाई मास में पूर्ण कर ली जायेगी।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 04 व 05 जून, 2025 को 59-शिलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालीकोटी, बांदली और कांडो-भटनोल में स्थानीय महिलाओं के साथ संवाद कर मौके पर उपस्थित बूथ स्तर अधिकारी के माध्यम से पात्र महिला मतदाताओं के फार्म भरवाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया भी पूर्ण करवाई।

उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को महिला मतदाता लिंग अनुपात में सुधार करके इस विशेष अभियान की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रेषित करने के भी निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी शिलाई डॉ. अभिषेक ठाकुर तथा उपमंडलाधिकारी कफोटा निशा आजाद भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close