राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाडेल में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा

आज दिनांक 21.05.2025 को SJVNL के सौजन्य से स्वच्छता पखवाड़ा मनाने के अन्तर्गत रा0 व0 मा0 पाठशाला अन्नाडेल में भैतिक परिवेश में स्वच्छता का महत्व के विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में एंेजल ठाकुर ने प्रथम, रिया चौहान ने द्वितीय और रचित डोगरा ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि क्रमशः 2000, 1500 और 1000 रुपये प्रदान किए गये।
इस अवसर पर अपना विद्यालय- हि0प्र0 स्कूल आडोपशन कार्यक्रम के तहत विद्यालय की संरक्षिका श्रीमती ममता पॉल, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, शिमला,SJVNL के उप-प्रबंधक श्री नरेन्द्र निऑबे, कनिष्ठ अधिकारी सुश्री सपना कुमारी और ज़िला समन्वयक (पोषण अभियान) नीरज भारद्वाज उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अमीं चन्द किमटा द्वारा आये हुए अधिकारियों का आभार प्रकट किया।

इसके अतिरिक्त सत्र 2024-25 की विद्यालय पुस्तिका नवांकुर द्वितीय संस्करण का विमोचन ज़िला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती ममता पॉल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को शारीरिक व मानसिक स्वच्छता पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चे वेहद संवेदनशील होते हैं और समाज में फैली बुराईयों जैसे यौन शोषण, मानसिक उत्पीड़न, पोरनोग्राफी व साईबर क्राईम का शिकार से बन सकते हैं। उन्होंने चाईलड हेल्पलाईन द्वारा बच्चों की सुरक्षा हेतू 1098 के महत्व के बारे में भी बच्चों को


