विशेषस्वास्थ्य

असर इंपैक्ट: लगभग आठ करोड़ के प्लास्टिक फर्नीचर टेंडर की प्रक्रिया शुरू

प्राइमरी स्कूलों के लिए अब होगी प्लास्टिक फर्नीचर की खरीदारी,

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

आखिरकार समग्र शिक्षा के 8 करोड़ के प्लास्टिक फर्नीचर खरीदारी के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो ही गई। जानकारी के मुताबिक करीब 7 मर्तबा टेंडर को लेकर शुधिपत्र जारी करने के बाद अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ।जिसे लेकर टेंडर को सरकार  की साइट पर भी चढ़ा दिया गया है। गौर हो कि असर न्यूज़ के तहत मामला प्रकाश में लाने के बाद भी प्रक्रिया में तेजी देखी गई और अब यह टेंडर जारी कर दिया गया है और इसे सरकार की साइट पर भी चढ़ा दिया गया है।

ashb advt_page-0001

No Slide Found In Slider.

 

 

 

हैरानी है कि समग्र शिक्षा अभी तक प्राइमरी स्कूलों के लिए प्लास्टिक फर्नीचर खरदीरारी को लेकर एक अहम टेंडर फाइनल ही नहीं कर पाया था । जानकारी के मुताबिक ये लगभग आठ करोड़ का टेंडर है। जिसे पूरा करते करते लगभग समग्र शिक्षा सात कोरीजेंडम निकल चुका था। अब इसे लेकर शिक्षा जगत में खूब हैरानी जताई जा रही है। और सवाल भी उठने लगे थे।

 

 

हालांकि कोरीजेंडम में एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन दिया गया है लेकिन मार्च में निकाले गए टेंडर को पूरा करते करते लगभग सात कोरीजेंडम निकाल लिए गए ।

 

 

 

बताया जा रहा है कि बीते लगभग दो वर्ष पहले ही ये फर्नीचर स्कूलों के लिए उपलब्ध करवा दिया जाना चाहिए था। लेकिन यदि कोविड से भले ही कुछ प्रक्रिया में देरी हो भी गई हो लेकिन अब प्लास्टिक फर्नीचर खरीद में टेंडर प्रक्रिया में ये देरी स्कूलों के लिए एक चिंता का विषय जरूर बन गई थी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close