ब्रेकिंग-न्यूज़

जानलेवा हमले की निंदा, दोषी को पकड़ो नहीं तो होगा आंदोलन

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

स्टेट HRTC कंडक्टर यूनियन हिमाचल प्रदेश के प्रांतीय प्रधान प्रीत महेंद्र ने कहा कि नालागढ़ क्षेत्र के परिचालक कुलदीप कुमार के ऊपर नवांशहर वददी के पास हुए जानलेवा हमले का हम कड़ा विरोध तथा निंदा करते है और पुलिस प्रशासन , प्रबंधन व सरकार से माँग करते है कि शीघ्र अतिशीघ्र उन सभी हमलावरो को हिरासत में लिया जाए जिन्होंने परिचालक कुलदीप कुमार को इतनी बुरी तरह से पिटा है अन्यथा कंडक्टर यूनियन पुलिस प्रशासन के पकड़ने के लि धरना प्रदर्शन करेगी और नालागढ़ क्षेत्र की सभी गाड़ियों को रोक देगी । कंडक्टर यूनियन के महासचिव दिपेन्द्र कंवर ने कहा कि अगर समय रहते परिचालक कुलदीप कुमार भागने में क़ामयाब नहीं होते तो हमलावरों ने उन्हें जान से ही मार देना था । इस हमले की शुरुआत दो दिन पहले नंगल फ्लाईओवर के पास बस अड्डा पार्किंग फ़ीस की पर्ची लेने के कारण हुई जब बस चंडीगढ़ से पालमपुर जा रही थी तो ये बस नंगल बस स्टैंड नहीं गई परन्तु फिर भी पार्किंग फ़ीस काटने वाले दो व्यक्ति फलाई ओवर के पास बस के अंदर चढ़ गये और ड्राइवर को थप्पड़ मारते हुए कहा कि आपने पर्ची क्यों नहीं ली और कहा की आज चले जाओ फिर देख लेंगे तुम्हें । कुलदीप कुमार ने बताया कि आज जब बस नवांशहर पहुँची तो अज्ञात युवक मुँह पर नक़ाब बाँध कर बस के अंदर घुसे और पूछा कि बस कहाँ जा रही है तो मैंने जब उन्हें बताया कि बस पालमपुर से आयी और नालागढ़ जा रही है तो उन्होने मुझे बस से बाहर खींच लिया और मेरे ऊपर लगभग आठ दस लोगों ने हॉकी व डंडों से प्रहार पर प्रहार करना शुरू कर दिए । हम हिमाचल पथ परिवहन निगम के समस्त कर्मचारी इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए प्रशासन से माँग करते हैं ताकि भविष्य में सरकारी कर्मचारियों के साथ ऐसे कृत्य ना घटे ।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close