पर्यटन की दृष्टि से बागा-सराहन क्षेत्र को किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री

पर्यटन की दृष्टि से बागा-सराहन क्षेत्र को किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री

विविध
No Slide Found In Slider.

मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कुल्लू जिला के आनी और बंजार क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला के बागा-सराहन क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की यह पहल स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्रदान करने में सहायक साबित होगी।
एपीएमसी कुल्लू के अध्यक्ष राम सिंह और निरमंड व आनी क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों के प्रधान भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma