विविध

कर्मचारियों की डीए और एरियर की बकाया राशि दी जाए

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

आज संयुक्त कर्मचारी महासंघ की प्रेस वार्ता का आयोजन शिमला में किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, महासचिव हीरालाल वर्मा, वित्त सचिव खेर्मेंद्र गुप्ता, मुख्य सलाकार नरेश शर्मा, उपाध्यक्ष आशा कुमार आदि उपस्थित रहे
महासंघ के सभी पदाधिकारी ने अपनी मांगों को लेकर प्रेस वार्ता के माध्यम से बात कही जिसमें महासंघ के पदाधिकारी ने पिछले कल माननीयों को वेतन और भत्तो के संशोधन बिल पारित करने पर उनको बधाई दी और यह भी कहा कि जिस तरह से सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने एक सुर में महंगाई की बात कह कर अपने वेतन और भतो में संशोधन किया है उससे यह साबित हो गया है कि प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है और हिमाचल प्रदेश के अंदर फाइनेंशियल क्राइसिस जैसी कोई बात नहीं है यदि प्रदेश में कोई वित्तीय संकट होता तो माननीय इस तरह के विधेयक पर विचार नहीं करते यदि प्रदेश के अंदर आर्थिक संकट नहीं है और महंगाई चरम सीमा पर है तो कर्मचारियों को भी उनकी 13% बकाया डीए और बकाया डीए और वेतनमान का एरियर मिलना भी स्वाभाविक है इस दिशा में पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों की डीए और एरियर की बकाया राशि को भी मुख्यमंत्री उदार दिल रखकर देने की कृपा करें
महासंघ के पदाधिकारियों ने अन्य मुद्दों पर भी चिंता जाहिर की जिसमें अनुबंध कर्मचारियों को जिनके 2 साल पूरे हो गए हैं उन्हें 1 अप्रैल से नियमित करने के लिए प्रक्रिया शुरू करें जो कि अभी किसी विभाग में शुरू नहीं हुई है इसी तरह निदेशालय के पुनर्गठन को भी कल कैबिनेट में मंजूरी दे दी है उसको लेकर संघ का मानना है कि इस के सार्थक परिणाम आएंगे

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
No Slide Found In Slider.

आज की इस प्रेसवार्ता का मुख्य उद्देश्य यह था कि हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ पूरे प्रदेश में जिला बार कर्मचारियों के सम्मेलन करने जा रहा है जिसमें हर जिले में जिला कार्यकारिणी का चुनाव भी किया जाएगा और साथ ही हर डिपार्टमेंट, बोडो और निगमो के कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा होगी और उसे आगामी कार्रवाई के लिए सरकार के समक्ष प्रेषित किया जाएगा ताकि उस पर आगामी रणनीति तैयार की जा सके इस दिशा में कर्मचारी महासंघ जिला स्तरीय जनरल हाउस कर रहा है और सबसे पहले जिला शिमला में कालीबाड़ी हाल में रखा गया है उसके उपरांत अन्य जिलों में भी जिलाबार इस तरह के अधिवेशन की तिथियां निर्धारित की जाएगी

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close