ब्रेकिंग-न्यूज़

हड़ताल : हिमाचल पथ परिवहन निगम का चालक परिचालक हड़ताल को करने के लिए मजबूर

ड्राइवर युनियन हिमाचल प्रदेश ने 3 दिन का समय और देकर एक कड़ा निर्णय लिया है जो कि 72 घंटे का चक्काजाम है यानी की रविवार रात 11:59 pm से बुधवार रात 11:59 pm तक हड़ताल की जाएगी

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

स्टेट HRTC कंडक्टर यूनियन तथा एचआरटीसी ड्राइवर युनियन ने निगम को व सरकार को अपनी लंबित माँगो के बारे में और अपने माँग पत्रों के द्वारा बार बार सूचित किया मगर न ही प्रबंधन ने और न ही सरकार ने इस पर ग़ौर किया ।

No Slide Found In Slider.

इसमें परिचालकों की वेतन विसंगति , 65 महीनों का रात्रि व अतिरिक्त समय भत्ता तथा 50 हज़ार रुपये एरियर की पहली किस्त ड्राइवर की सीनियर ड्राइवर पदोन्नति प्रमुख हैं । जबकि हिमाचल सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की स्वर्णजयंती समारोह 12 नवंबर 2024 को माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल सरकार ने इस बाबत मंच से घोषणा की थी , जिसमें 50 करोड़ रुपये रात्रि व अतिरिक्त समय भत्ता तथा 9 करोड़ रुपये मेडिकल बिल के दिसंबर 2024 तक देने की बात कही थी ।

No Slide Found In Slider.

उसके उपरांत 1 जनवरी 2025 को हमारे संगठनों का एक शिष्टमंडल दोबारा माननीय मुख्यमंत्री जी से उनके आवास ओक ओवर में मिला जिसमें माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने 15 करोड़ रुपये रात्रि व अतिरिक्त समय भत्ते को देने की बात को फिर स्वीकारा था ।
मगर सरकार द्वारा उसे 20 फ़रवरी तक भी नहीं दिया गया , इससे तो साफ़ प्रतीत होता है कि सरकार बार बार झूठ बोलकर अपने हर वादों से मुकर रही है । अब तो सभी कर्मचारियों का मनोबल गिर चुका है हर वर्ग के कर्मचारियों का विश्वास प्रबंधन व सरकार से उठ चुका है । इससे हमारा कर्मचारी कर्ज़ा ले लेकर कंगाल वाली स्थिति में पहुँच चुका है । स्टेट HRTC कंडक्टर यूनियन हिमाचल प्रदेश तथा HRTC ड्राइवर युनियन हिमाचल प्रदेश ने प्रबंधन व सरकार 20 फ़रवरी 2025 से 6 मार्च 2025 तक 15 दिनों का समय हमारी वित्तीय देनदारियों को देने के लिए दिया था जो आज ख़त्म हो गया तो स्टेट HRTC कंडक्टर यूनियन हिमाचल प्रदेश व HRTC ड्राइवर युनियन हिमाचल प्रदेश ने 3 दिन का समय और देकर एक कड़ा निर्णय लिया है जो कि 72 घंटे का चक्काजाम है यानी की रविवार रात 11:59 pm से बुधवार रात 11:59 pm तक हड़ताल की जाएगी । जिसमें हिमाचल पथ परिवहन निगम की सभी बसें चाहे वह हिमाचल के किसी भी क्षेत्र से चंडीगढ़ से , दिल्ली से , हरिद्वार से , पंजाब से कही से भी आनी जानी है वह खड़ी रहेंगी इससे जो भी परेशानी आम जनता को व जो भी घाटा निगम को होगा उसकी पूर्णतः ज़िम्मेवारी निगम प्रबंधन व सरकार की होगी । ड्राइवर यूनियन के प्रांतीय प्रधान मानसिंह ठाकुर जी व कंडक्टर यूनियन के प्रांतीय प्रधान प्रीत महेंद्र जी ने आम जनता से भी अपील की है कि 9 तारीख़ रात 12 बजे के बाद की किसी भी बस की ऑनलाइन या एडवांस में टिकट आप बुक न करें क्योंकि हिमाचल पथ परिवहन निगम का चालक परिचालक अब इस हड़ताल को करने के लिए मजबूर हो गया है और निगम प्रबंधन को बेचता देना चाहते हैं की नौ तारीख़ रातबारहबजे के बाद की ऑनलाइन भरा एडवांस बुकिंग बंद कर दें अन्यथा आम जनता को जो भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा उसकी सारी ज़िम्मेवारी निगम प्रबंधन व हिमाचल सरकार की होगी ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close