ब्रेकिंग-न्यूज़

कश्मीर घाटी में आतंकवादियों द्वारा हिंदू शिक्षिका रजनी बाला की निर्मम हत्या से कश्मीर में काम करने वाले हिंदू शिक्षकों में रोष

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

कश्मीर घाटी में आतंकवादियों द्वारा हिंदू शिक्षिका रजनी बाला की निर्मम हत्या से कश्मीर में काम करने वाले हिंदू शिक्षकों में रोष है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कि हिमाचल इकाई के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार , प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ,प्रांत कार्यकारिणी ने और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा ने कश्मीर में आतंकियों द्वारा हिंदू शिक्षकों की की जारी हत्या से शिक्षकों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया गया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने उपराज्यपाल श्रीमान मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। आतंकवादियों द्वारा हिंदू समुदाय के शिक्षकों को टारगेट किया जा रहा है जिससे वहां पर काम करने वाले शिक्षकों में डर पैदा हो। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचल इकाई के प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि ऐसे आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी होगी। प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नियुक्त शिक्षको ओर कर्मचारियों को केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन सुरक्षा प्रदान करे। प्रान्त महामंत्री डॉ पुंडीर ने केंद्र और स्थानीय प्रशासन से मांग की कि इन आतंकियों को कुचलने का समय आ गया है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close