विविध

हिमाचल के आर्यन हरनोट शिमारू उमंग चैनल पर प्रसारित हो रहे सीरियल में दिखेंगे

"बड़े घर की छोटी ठकुराइन" में एक महत्वपूर्ण भूमिका में।

No Slide Found In Slider.

शिमला हिमाचल के अभिनेता गिरीश हरनोट उर्फ आर्यन शिमारू उमंग(Shemaroo umang) चैनल पर 27 जनवरी से शुरू हो रहे सीरियल “बड़े घर की छोटी ठकुराइन” में एक महत्वपूर्ण भूमिका में आ रहे हैं। आर्यन हरनोट इस सीरियल में एक प्रभावशाली राजपूत परिवार के बड़े बेटे राजवीर रसावत का किरदार निभा रहे हैं जो रोज रात्रि 9 बजे प्राइम टाइम में आयेगा। इस सीरियल के प्रोड्यूसर और लेखक रघुवीर शेखावत हैं जिन्होंने “दिया और बाती तथा बालिका बधु जैसे कई लोकप्रिय सीरियल लिखे हैं और कई सीरियल निर्मित किए हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

आर्यन हरनोट इससे पूर्व कई बड़े और लोकप्रिय सीरियलों में अभिनय कर चुके हैं जिनमें “दिया और बाती”, “तुम देना साथ मेरा”, “फुलबा”, “कामना”, “परवरिश” मुख्य हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अंतर राष्ट्रीय स्तर पर निर्मित वेब सीरीज “ख्वाबों के दरमियां” में भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया था जिसका फिल्मांकन दुबई में किया गया था और यह वेबसीरीज कई देशों में प्रसारित हुई थी। इसे इंटरनेशनल वेबसीरीज का अवॉर्ड भी मिला था। जी फाइव की एक लोकप्रिय वेबसीरीज “पौरुषपुर” में भी अभिनय कर चुके हैं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

“बड़े घर की छोटी ठकुराइन” सीरियल की कहानी राजस्थान की शानदार पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो एक भव्य हवेली में परिवार, परंपरा और सत्ता के संघर्ष के इर्द गिर्द घूमती है। इस कहानी में परिवार की नोंकझोंक, प्यार, चालाकियां, दबंगता, एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ और रिश्तों की ईमानदारी तथा खटास सभी कुछ मौजूद हैं। साथ कहानी में भरपूर सस्पेंस भरा पड़ा है। इस सीरियल की शूटिंग जयपुर और मुंबई में हो रही है।

आर्यन हरनोट ने दो लघु फिल्मों “राम भरोसे” और “कील” फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया है जिन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। “कील” प्रख्यात लेखक एस आर हरनोट द्वारा लिखी बेहद चर्चित कहानी “कीलें” पर आधारित लघु फिल्म है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close