विशेषशिक्षा

असर विशेष: इस प्रवेश का लाभ क्या जिससे विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे सकेंगे

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग तथा शिक्षा बोर्ड के दो विरोधाभासी अधिसूचनाओं ने विद्यालय प्रमुखों एवं विद्यार्थियों को असमंजस में डाल दिया हैअसर विशेष: इस प्रवेश का लाभ क्या जिससे विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे सकेंगे

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

जहां उच्च शिक्षा निदेशक ने 13 दिसम्बर को जारी अधिसूचना में राज्य मुक्त विद्यालय से सितम्बर में दसवीं की कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को 10+1 कक्षा में प्रवेश हेतु विशेष प्रावधान के तहत प्रवेश की तिथि को 21 दिसंबर तक बढ़ा दिया है वही सचिव शिक्षा बोर्ड ने 16 दिसम्बर को जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि सितम्बर में राज्य मुक्त विद्यालय से सितम्बर में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी 75% उपस्तिथि पूरी न होने के कारण मार्च में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा हेतु पात्र नहीं होंगे साथ ही बोर्ड परीक्षा के नियमों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया गया है कि ऐसी परिस्थिति में दसवीं तथा 12 वीं कक्षा के मध्य दो वर्षों की अवधि भी पूरी नहीं कर पाएंगे जो नियमों के विपरीत है।

इस हालात में जहां विद्यार्थी असमंजस में है वही प्रधानाचार्य भी प्रवेश देने से कतरा रहे है। विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने निदेशक उच्च शिक्षा से तथा सचिव शिक्षा से स्थिति स्पष्ट करने का निवेदन किया है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close