शिक्षा

शाबाश: छोगटाली की कृतिका ने उत्तीर्ण की यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली कृतिका ने पहले ही प्रयास में देश की सर्वोच्च प्रतियोगी परीक्षा संचालक संस्था यू पी एस सी की प्रारंभिक परीक्षा बिना किसी कोचिंग के उत्तीर्ण की। कल घोषित हुए परीक्षा परिणाम के तुरंत बाद आज कृतिका अपने पुराने विद्यालय छोगटाली पहुंची तथा विद्यालय परिवार मुख्य रूप से अपने समय के गणित शिक्षक सुरेश ठाकुर का आभार व्यक्त किया। शिक्षक सुरेश ठाकुर तथा रामलाल ठाकुर ने भी कृतिका की सफलता पर अत्यधिक प्रसन्नता अभिव्यक्त की।
कृतिका ने अनौपचारिक बात में कहा कि बेशक वह गणित विषय में अपने शिक्षक सुरेश ठाकुर की अपेक्षाओं को अपनी शैक्षणिक परीक्षाओं में पूरा नहीं कर पाई परंतु उनका मार्गदर्शन सदैव उनका पथप्रदर्शन करता रहा।
राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ से स्नातक की उपाधि पाने वाली
कृतिका ने राजनीति शास्त्र तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध विषय को अपनी मुख्य परीक्षा के लिय चुना है तथा वह अपनी सफलता का अत्यधिक श्रय राजगढ़ महाविद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य सुरेंद्र कुमार गांधी तथा प्रोफेसर अमिता मेहता को देती है जिन्होंने उन्हें नियमित कक्षाओं के अतिरिक्त भी सहयोग किया।
छोगटाली विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर, वरिष्ठ शिक्षक भूपेंद्र चौहान, रामानंद सागर, राजू राम शर्मा, सुरेश ठाकुर, अलका भलेइक, एकता धीमान, रामलाल ठाकुर, रामलाल सूर्या, दलीप शर्मा, ललिता कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर, जिला परिषद पूर्व उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान आदि ने कृतिका की सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।
कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि दूरदराज क्षेत्र की पंचायत से संबंध रखने वाली कृतिका ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है सम्पूर्ण विद्यालय परिवार कृतिका की मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार में सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close