प्रदेश में धनबल की नही जनबल की जीत होगी

प्रदेश में धनबल की नही जनबल की जीत होगी

विविध
No Slide Found In Slider.
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा है कि इस बार प्रदेश में धनबल की नही जनबल की जीत होगी। उन्होंने कहा है प्रदेश में जनमत कांग्रेस के साथ है और भाजपा का कोई भी षड्यंत्र अब सफल होने वाला नही।
संजय अवस्थी ने आज यहां कहा कि कांग्रेस प्रदेश में पूरी तरह एकजुट है और भाजपा  इसमें अब कोई सेंधमारी नही कर सकती।  भाजपा प्रदेश में पूरी तरह बैकफुट पर आ गई है और उसके पास कोई भी मुद्दा नही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को एक षड्यंत्र के तहत भाजपा ने जिस प्रकार अस्थिर करने की कोशिश की है उसे अब इन चुनावों में करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा।
अवस्थी ने कहा है कि भाजपा ने प्रदेश में छह उप चुनाव थोप कर लोगों की भावनाओं का अनादर किया है।  प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। प्रदेश की चारों लोकसभा व छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस के घोषणा पत्र पर ऊलजलूल बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देश के विकास में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान है इसे देश प्रदेश के लोग भलीभांति जानते है। भाजपा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में अपना कोई भी वादा पूरा नही किया। न किसी के खाते में 15 लाख आये और न ही हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार ही मिला। देश मे बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और विगड़ती अर्थव्यवस्था भाजपा की नीतियों व निर्णयों का ही परिणाम है जो आज देश को भुगतना पड़ रहा है।
अवस्थी ने कहा है कि 4 जून को चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे और प्रदेश में  ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  सरकार और भी मजबूती से उभरेगी। प्रदेश में कर्मचारियों को ओपीएस व महिलाओं को 1500 रुपए की गारंटी मुख्यमंत्री ने पूरी कर दी है इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र है।
Deepika Sharma