ब्रेकिंग-न्यूज़

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा में मनाया गया पृथ्वी दिवस**

No Slide Found In Slider.

 

आज दिनांक 22 अप्रैल 2024 को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के इको क्लब प्रभारी श्री दीपक शर्मा जी ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस को मनाने के उद्देश्य व उनकी आवश्यकता के बारे में

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण हमारा ग्रह पृथ्वी दुर्भाग्यवश आज कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है इसमें जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण,जैव विविधता का नुकसान शामिल है पृथ्वी दिवस हमारे ग्रह को प्रदूषण और वनों की कटाई जैसी समस्याओं से बचने का एक वैश्विक अभियान है इस दिवस को मनाया जाने का उद्देश्य पर्यावरण के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को पृथ्वी की रक्षा के लिए कार्यवाही करने को प्रेरित करना है। पृथ्वी दिवस के इस वर्ष का थीम है *प्लेनेट वर्सेस प्लास्टिक *

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

इस बारे में भी विद्यार्थियों को प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण व इससे बचाव के बारे में अवगत करवाया गया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों व विद्यालय के सभी अध्यापकों द्वारा विद्यालय परिसर से बाहर मशोबरा बाजार में एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें नारा लेखन प्रतियोगिता में जूनियर में यश वर्मा ने प्रथम, सृजना ने द्वितीय

और सेकेंडरी वर्ग में नैंसी ने प्रथम ब्यूटी ने द्वितीय व काजल कुमारी ने तृतीय स्थान तथा वरिष्ठ वर्ग में मुदित शर्मा ने प्रथम व निशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । चित्रकला प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में छठी कक्षा की ईशाना ने प्रथम सातवीं कक्षा के विहान ने द्वितीय व सातवीं कक्षा की ही शीतल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वरिष्ठ वर्ग में नौवीं कक्षा की कुसुम ने प्रथम दसवीं कक्षा की समीक्षा ने द्वितीय व नौवीं कक्षा की नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्लास्टिक से फैलने वाली प्रदूषण संबंधित वृत्त चित्र भी दिखाए गये । इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close