ब्रेकिंग-न्यूज़

सेंट थॉमस स्कूल शिमला में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस, कई प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

शिमला के सेंट थॉमस विद्यालय में आज दिनांक 22 अप्रैल 2024 को विद्यालय के छात्रों द्वारा वर्ल्ड अर्थ डे /विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस वर्ष वर्ल्ड अर्थ डे – ‘प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक’ है इस थीम का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करना और उसके ऑप्शन्स की तलाश पर जोर देना है।

जिसके ,मद्देनज़र कक्षा नवमीं से कक्षा 12 वीं के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के ज़रिए – ‘प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक’ थीम को समझाया। नाटक द्वारा e- waste के प्रति जागरूक किया गया।

इसी कड़ी में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्कूल के छात्रों ने पेंटिंग प्रतियोगिता, डेक्लमेशन प्रतियोगिता,,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, क्विज (quiz) प्रतियोगिता में भी भाग लिया।

डेक्लमेशन प्रतियोगिता में कक्षा 4 ओर 5 के विद्यालय के चारों सदनों के छात्रों ने भाग लिया। इस डेक्लमेशन प्रतियोगिता में श्रीमती मीरा सैमुअल प्रेजिडेंट YWCA सिमला और मिस रोहिणी जनरल सेक्रेटरी YWCA सिमला ने बतौर जज शिरकत की।

No Slide Found In Slider.

डेक्लमेशन प्रतियोगिता में कक्षा 4 से शिपकिला सदन कि नायरा ने प्रथम स्थान , तोशकी सदन की फातिमा व चिनार सदन के अभिनव ने दिव्तीय स्थान तथा कस्तूरी सदन के अयान ने तीसरा स्थान हासिल किया , वहीं कक्षा 5 कस्तूरी सदन के सक्षम ठाकुर ने प्रथम स्थान , चिनार सदन के विविक्ष शर्मा ने दूसरा ओर शिपकिला सदन कि आराध्या राजोरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

दूसरी ओऱ क्विज (quiz) प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं और 10 वीं के छात्रों ने भागलिया। जिसमें दक्ष और रिद्धि को प्रथम स्थान। निशांत और शेफ़ीन ने दूसरा स्थान हस्किल किया तथा नोंगजैंग और आमिर के बीच टाई रहा।

विद्यालय की प्रधानचार्य श्रीमती विधुप्रिया चक्रवर्ती ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक’ थीम के उद्देश्य और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करना और छात्रों को अन्य ऑप्शन्स की तलाश पर जोर देना के लिए कहा।

विद्यालय की प्रधानचार्य ने छात्रों को अपनी पृथ्वी को बचाने के लिए और इसे हरा भरा रखने के लिए भी छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में आने वाले पीढ़ी को सुरक्षित पर उज्जवल भविष्य देने की भी बात कहीं। उन्होंने बताया कि पिछले साल 2023 की थीम “Invest In Our Planet” थी।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close