संस्कृति

प्रिया शक्तावत ने निकाला नया भजन नवराते आ गए मां

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रिया शक्तावत ने नवराते आ गए मां उनके ही यूट्यूब sheryl music पर लॉन्च हो गया ।यूट्यूब पर लॉन्च होते ही यह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी खूब वायरल हो गया । इस भजन को वीडियो डायरेक्ट किया है मनीष चौहान ने जबकि म्यूजिक शिवा चोपड़ा ने दिया है। और लिखा है रवि चोपड़ा ने। इस भजन की शूटिंग मुंबई में की गई है। भजन में कई सुप्रसिद्ध डांस ग्रुप ने भी इस सॉन्ग में अपनी अदाकारी दिखाई है। प्रिया शक्तावत ने बताया कि हमेशा सभी दर्शकों के लिए हम कुछ नया लेकर आते हैं। इस बार हम नवरात्रि के शुभ मौके पर मां की भेंट लेकर आए हैं जो हमारे दर्शकों को खूब पसंद आयेगा। हम दर्शकों से गुजारिश भी करेंगे की इस भजन को खुद सुनकर तथा अपने रिश्तेदार व संबधियों को शेयर करके अपना प्यार और आशीर्वाद दें ताकि हमारी एनर्जी बनी रहे क्योंकि आपका आशीर्वाद ही हमारी एनर्जी है।
उन्होंने सभी से इस भजन को पूरा आशिर्वाद देने का आह्वान किया और बताया की आगे आने वाले प्रोजेक्ट में भी कुछ नया लेकर आ रहे हैं तो बने रहे प्रिया शक्तावत के साथ और आशीर्वाद हमेशा बनाए रखें।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close