विविधशिक्षासंस्कृति

शिमला पुस्तक मेला में रहा बाल साहित्य का बोलबाला

No Slide Found In Slider.

 

राष्ट्रीय पुस्तक नयास, भारत और भाषा और संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित शिमला पुस्तक मेले के प्रति छठे दिन भी पाठकों और खास तौर पर बच्चों में उत्तेजना दिखाई दी। यह पुस्तक मेला गेयटी थिएटर और पदम देव परिसर में 3 जुलाई 2022 तक चलेगा। भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में प्रदर्शित पुस्तकों में अपनी पसंद के विषयों में उपलब्ध पुस्तकों को लेने के लिए शिमला में लोग अति उत्साहित हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

शिमला पुस्तक मेला में बच्चों के कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रतिदिन साहित्य पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। आज का साहित्य कार्यक्रम ‘बाल साहित्य : आओ सिखाएँ – कहानी और कविता कैसे बनाएँ ‘ पर केंद्रित था। इस सत्र में प्रमुख अतिथि के रूप में वरिष्ट साहित्यकार डॉ क्षमा शर्मा और डॉ सूर्यनाथ सिंह, साहित्य संपादक, जनसत्ता, मौजूद थे। उन्होंने बच्चो के साथ कहानी और कविता लेखन से जुडी कुछ तकनीकें साझा कीं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

आज मेले में बच्चों के लिए एक स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी जिसमें सेंट थॉमस स्कूल, मोनाल पब्लिक स्कूल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संजौली और ऑकलैंड हाउस स्कूल के अलावा शिमला के और भी कई प्रख्यात विद्यालयों के छात्र मौजूद थे। इस प्रतियोगिता की थीम थी ‘रीडिंग इस फन’। दोनों सत्रों के अंत में, बच्चों को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत की ओर से उपहार के रूप में पुस्तकें भेंट की गईं।

मेले में हिमाचल प्रदेश के समृद्ध लोक और पारंपरिक संगीत और नृत्यों को प्रदर्शित करने वाले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। शिमला पुस्तक मेले का समय प्रतिदिन 11 से शाम 8 बजे तक है तथा आगंतुकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। छात्रों के लिए पुस्तकों की खरीद पर विशेष छूट भी प्रदान की जा रही है।

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close