स्वास्थ्य

आप भी रहें मसूड़ों की बीमारी से

अभियान के अन्तर्गत पेरियोडोंटोलोजी विभाग में राष्टीय पेरियोडोंटिकस दिवस का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

इंडियन सोसायटी ऑफ पेरियोडोंटोलोजी के सहयोग से राजकीय दंत महाविद्यालय शिमला हिमाचल प्रदेश में मसूड़ों की बीमारियों की रोकथाम हेतु 23-02-2024 से अभियान चलाया जा रहा है जो लगभग एक महीने तक चलेगा।

ashb advt_page-0001

इस अभियान के अन्तर्गत पेरियोडोंटोलोजी विभाग में राष्टीय पेरियोडोंटिकस दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे मरीजों का उपचार करने के साथ साथ उन्हें मसूड़ों से संबंधित बीमारियों के कारणों और लक्षणों के विषय में जागरूक किया गया ताकि भविष्य में मरीजों की संख्या में कमी आ सके और मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गई। इसके अतिरिक्त विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें यूजी और पीजी छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

No Slide Found In Slider.

इस उपलक्ष में राजकीय दंत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आशु गुप्ता भी शामिल हुए तथा जीतने वाले प्रतिभागियों क्रमस: डॉ अदिति,डॉ माही निगार,डॉ वंदना,डॉ प्रीति,डॉ मैम कोंबो,डॉ अभिषेक, डॉ दिल्यांशा , डॉ एकता, डॉ मृदुल, डॉ मान्या, डॉ तनिष्क, डॉ स्मृति को पुरस्कार वितरित किए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ सुनील करोल, डॉ निशा ठाकुर, डॉ शान्ता नेगी, विवेक शर्मा, निधि शर्मा, रजनी शर्मा और अनीता मन्ताम ने योगदान दिया। डॉ अजय महाजन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close