विशेष

EXCLUSIVE: बेटियाँ पैदा क्या हुई, माँ को निकाला घर से बाहर

अर्की का है मामला, क्नेक्टिंग लाइव ने की मामले की पुष्टि

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

एक तरह बेटियाँ जहाँ हर क्षेत्र में अपने परिवार का नाम आगे बढ़ा रही है वहीं अर्की क्षेत्र में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। इसमें महिला को सिर्फ़ इसलिए प्रताड़ित किया जा रहा है क्योंकि उसने तीन बेटियों को जन्म दिया है। इस मामले की पुष्टि क्नेक्टिंग लाइव की अध्यक्ष बीमला ठाकुर ने की है। सूचना मिली है की माँ को उसकी तीन बेटियों के साथ उसके पति ने घर से बाहर निकाल दिया। ऐसा कई बार किया जा रहा है  ।जिसके बाद संबंधित संस्था के संपर्क के बाद काफ़ी जद्दोजहद से पुलिस कार्रवाई की गई जिसके बाद महिला को घर के अंदर किया गया।
इस पर महिला ने भी सरकार से जाँच की माँग की है जिसमे सरकार से आग्रह किया गया है कि उसे और उसकी बेटियों को सुरक्षा दी जाय। बताया जा रहा है कि
कई बार महिला को बेटी होने पर प्रताड़ना दी जा रही थी । संस्था की अध्यक्ष बीमला का कहना है कि अभी भी बेटी होने पर इस तरह के मामले पेश आना चिंता का विषय है। इस तरह के केसों में भी पुलिस कार्रवाई समय पर होनी चाहिए।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close