विविध

लोक निर्माण मंत्री 9 जनवरी को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

ग्राम पंचायत थाची में करेंगे विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास, वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में होंगे शामिल

No Slide Found In Slider.


लोक निर्माण, युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 09 जनवरी, 2024 को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि वह 09 जनवरी को प्रातः 11ः15 बजे बागीपुल (ग्राम पंचायत थाची) में कोटला-बझोल, ग्राम पंचायत कोटला के लिए उठाऊ सिंचाई योजना का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह प्रातः 11ः30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाची (चलाहल) के नए भवन की आधारशिला रखेंगे। इसके पश्चात् राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाची के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे व शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित करेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close