विविध

आंदोलन: विधानसभा सत्र के दौरान 21 दिसंबर 2023 को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन

हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समितिने भी उठाई आवाज़

No Slide Found In Slider.

 

हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की बैठक शिमला में हुई, बैठक में मुख्य सलाहकार श्री समर चौहान, अध्यक्ष श्री मान सिंह, उपाध्यक्ष श्री खेम चन्द, सचिव श्री खेमेन्द्र गुप्ता, प्रवक्ता श्री हरीश पराशर, कोषाध्यक्ष श्री जगदीश चन्द एवम् सर्व श्री देस राज, जिया लाल, धनी राम, मिलाप चन्द, गंगा राम, बाल कृष्ण, प्यार सिंह, रविन्द्र सिंह, कपिल शर्मा, हितेंद्र कंवर, गोपाल लाल, देवी चन्द, प्रेम सिंह, केशव वर्मा, ऋषि लाल, संजय बड़वाल, संजीव कुमार, पूर्ण चन्द, हरी कृष्ण, मनोज कुमार, ने बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों पर संयुक्त ब्यान में कहा है कि एचआरटीसी पेंशनर्ज कल्याण संगठन द्वारा धर्मशाला स्थित विधानसभा परिसर में विधानसभा सत्र के दौरान अपनी मांगों को लेकर 21 दिसंबर 2023 को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन का परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति पूर्ण रूप से समर्थन करती है तथा प्रदेश सरकार एवं निगम प्रबंधन से मांग करते है कि एचआरटीसी पेंशनर्ज कल्याण संगठन के साथ तुरंत वार्ता कर एचआरटीसी के पेंशनरों की समस्याओं का स्थाई समाधान निकाला जाए ताकि उन्हें उम्र के इस पड़ाव में किसी प्रकार के संघर्ष करने की आवश्यकता ना हो।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

बैठक में चिंता व्यक्त की गई कि एचआरटीसी प्रबंधन, एचआरटीसी के कर्मचारी संगठनों से बातचीत तो कर रहे हैं परन्तु समस्याओं का निपटारा नहीं हो पा रहा है। समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और प्रबंधन द्वारा किन्तु परन्तु कर समस्याओं को टाला जा रहा है। लम्बे समय से मांग पत्रों में शामिल अनेकों मांगे ज्यों की त्यों है इसलिए समन्वय समिति मांग करती है कि पिछले दिनों समन्वय समिति के साथ हुई बैठक में जिन मांगों पर सहमति बनी उन्हें तुरन्त पूरा किया जाए तथा अन्य मांगों को भी जल्द पूरा किया जाए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही समन्वय समिति के पदाधिकारियों की एक टीम एचआरटीसी के यूनिटों के कर्मचारियों की मांग के अनुसार एचआरटीसी के प्रत्येक यूनिटों का दौरा कर यूनिटों में प्रस्तावित समन्वय समिति के गठन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close