विविध

आप की रैली ने रचा इतिहास, केजरीवाल को सुनने के लिए प्रदेशभर से पहुंचे 50 हजार कार्यकर्ता : गौरव शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, आप

No Slide Found In Slider.

 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के चंबी में आज हुई आम आदमी पार्टी की रैली पूरी तरह से सफल रैली रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि इतिहास में इस तरह की रैली न तो हुई है और न ही कभी होगी। आम आदमी पार्टी की यह पहली आधिकारिक रैली थी जिसमें 50,000 से ज्यादा लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल करीब 12:15 गग्गल एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका भव्य तरीके से पहाड़ी वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया गया और उसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद विशाल जनसभा के लिए चंबी रवाना हुए। गौरव शर्मा ने बताया कि हिमाचल के इतिहास में आम आदमी पार्टी की यह सबसे बड़ी शानदार रैली थी जिसमें लोग घरों से निकलकर अरविंद केजरीवाल की नीतियों को सुनने के लिए आए थे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिस तरह का प्यार और प्रेम उन्होंने आज अरविंद केजरीवाल को दिया है उसी तरह से आने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर हिमाचल में भी अरविंद केजरीवाल की सरकार बनाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की रैली को सफल बनाने के लिए एक दिन पूर्व भाजपा ने कांगड़ा में ही अपनी रैली आयोजित की थी लेकिन उनकी रैली में आधे से ज्यादा कुर्सियां खाली ही दिखाई दी। जिससे साफ पता चलता है कि अब हिमाचल की जनता ने अब मन बना लिया है कि इस बार वे आम आदमी पार्टी की सरकार तीसरे विकल्प के रूप में जरूर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों से दुखी होकर अब आम आदमी पार्टी के साथ लगातार जुड़ रही है और सैकड़ों की संख्या में रोजाना लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर हिमाचल में आप का कुनबा बढ़ा रहे हैं। यही सुनामी अब प्रदेश में आने वाली हैं जिसमें नेता हवा में उड़ेंगे और ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले लोग ही प्रदेश का विकास करेंगे।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close