शिक्षा

पूर्व महासचिव श्याम ठाकुर बने हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ कुमारसैन के अध्यक्ष

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

राजकीय अध्यापक संघ कुमारसैन खंड के त्रैमासिक चुनाव 2023-2026 आज पर्यवेक्षक आदरणीय मुख्याध्यापक श्री सुरेंद्र मखेक जी की देखरेख में राजकीय उच्च पाठशालाप थाना धार में संपन्न हुए। यह चुनाव हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र चौहान के दिशा निर्देशों के अनुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संवैधानिक तरीके से करवाए गए। नई कार्यकारिणी की कमान खेल प्रारंभिक शिक्षा खंड कुमारसैन के खेल प्रभारी एवं भूतपूर्व एनपीएसईए के अध्यक्ष तथा महासचिव श्री श्याम ठाकुर के हाथों सर्व समिति से निर्विरोध रूप से सौंपी गई। इस चुनावी प्रक्रिया में कुमारसैन खंड के 30 अध्यापकों ने भाग लिया। नई कार्यकारिणी के गठन से पहले पुरानी कार्यकारिणी के 3 साल पूरा हो जाने पर उसे भंग कर दिया गया और नई कार्यकारिणी का संवैधानिक तरीके से गठन किया गया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
No Slide Found In Slider.

नई कार्यकारिणी में श्याम ठाकुर को अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर को उपाध्यक्ष और इंद्रदेव भारद्वाज को महासचिव यशपाल को कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल को संयुक्त सचिव धर्मचंद को प्रेस सचिव हेमराज को सलाहकार तथा श्री सुरेंद्र मखैक को मुख्य सलाहकार चुना गया। चुनावी प्रक्रिया का समापन चुनाव पर्यवेक्षक आदरणीय श्री सुरेंद्र मखैक जी के धन्यवाद संबोधन के साथ हुआ तथा इस चुनावी प्रक्रिया की कार्रवाई को प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय वीरेंद्र चौहान जी को सूचना प्रेषित कर दी गई है। कार्यकारिणी का विस्तार आगामी बैठक में खंड अध्यक्ष श्री श्याम ठाकुर द्वारा आगामी कुछ दिनों में ही कर लिया जाएगा। श्याम ठाकुर ने अपने संबोधन में अध्यापकों के हितों की रक्षा व अधिकारों की लड़ाई के लिए सरकार के साथ वार्ता कर उन्हें हल करने की पूरी कोशिश की बात कही है और उनके नेतृत्व में कुमारसैन खंड के तमाम वर्गों के कर्मचारियों के लिए लड़ाई लड़ी गई थी और एक जुझारू नेता होने के नाते प्रदेश स्तर पर विभिन्न आंदोलन में भाग लेकर सभी कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ते रहे और आखिर में हिमाचल में पुरानी पेंशन की बहाली सरकार को करनी पड़ी क्योंकि यह पुरानी पेंशन की बहाली सभी खंडों,जिला व राज्यों के एनपीएसईए कार्यकारिणी और तमाम राज्यों के कर्मचारियों द्वारा संगठित होकर लड़ी गई लड़ाई का परिणाम है। ऐसे ही हितों की रक्षा राजकीय अध्यापक संघ की कमान संभालते ही सभी अध्यापक वर्गों के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी ऐसा उन्होंने अपने संबोधन में कहा। इस बैठक में यशपाल ,सुरजीत ठाकुर,श्याम ठाकुर, सुरेंद्र मखैक,इंद्र भारद्वाज ,धर्मचंद, भूपेंद्र मेहता ,कमलेश श्याम, राजेश कुमा,र हेमराज ,भगतराम ,पूजा नलवा, मनोज ,चंद्र मोहन ,गिरधारी लाल ,यशपाल ,सत्या देवी ,रीमा देवी, हेमराज इत्यादि ने भाग लिया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close