हिमाचल के दो आयुष चिकित्सको को दिल्ली मे सम्मान पर बधाई- डॉक्टर दिनेश

गत दिवस इन्टरेगेटड मैडीकल एशोसियेशन (आईएमए) आयुस का नई दिल्ली एनडीएमसी कन्वेंशन सेन्टर में आयोजित 40 वें वार्षिक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश से दो आयुस चिकित्सक जो अपना चिकित्सा व्यवसाय करते है, डॉक्टर केवल कृष्ण नन्दा (कांगड़ा) व युवा चिकित्सक डॉक्टर अवधेश पंडित (चम्बा ) को डॉक्टर पी के प्रजापति निदेशक अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली व डॉक्टर सुश्रुत कनौजिया अध्यक्ष बोर्ड आफ एथिक्स एण्ड रजिस्ट्रेशन एनसीआईएमएस भारत सरकार के करकमलो द्वारा हिमाचल प्रदेश मे बेहतर आयुर्वेद चिकित्सा व समाज सेवा के लिए अवार्ड आफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया । यह अवार्ड डॉक्टर आर एस चौहान व डॉक्टर ओ पी वशिष्ठ मुख्य संरक्षक, डॉक्टर एन के छावनिया राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति मे प्रदान किया गया जिसके लिए आईएमए आयुस हिमाचल प्रदेश के राज्याध्यक्ष डॉक्टर दिनेश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश के दोनो आयुस चिकित्सकों को बधाई व शुभ कामनाऐ देते हुए प्रिन्ट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को बताया कि प्राइवेट चिकित्सा सेवा मे आईएमए आयुस सम्बंधित चिकित्सक निस्वार्थ भाव से वंचित गरीब वर्ग की आयसीमा को भी ध्यान मे रखकर आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क चिकित्सा सेवा का धर्म भी निभा रहे है जो इस बढ़ती महंगाई के दौर मे जीवन रक्षन का सबसे बड़ा स्वास्थ्य समाज सेवा मे योगदान है । प्रैस के माध्यम से उन्होने प्रदेश के सभी आयुर्वेद , यूनानी, योग, सिद्ध व सोवारिग्पा (तिब्बतीय चिकित्सा) के चिकित्सकों से आग्रह किया है कि आईएमए आयुस चिकित्सा संगठन के आजीवन सदस्य बन कर अपनी सक्रियता से समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने
