विविध

जिन्हे नहीं मिला टिकट वो निराश नहीं हो: प्रतिंभा सिंह

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि नगर निगम चुनावों में उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व समर्पण की भावना से पूरा करें। उन्होंने कहा है कि नगर निगम शिमला के चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसे किसी भी प्रकार से हल्के से नही लिया जाना चाहिए।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

आज यहां शिमला नगर निगम चुनावों के लिए सगंठन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस को सरकार बनाने का जनादेश दिया हैं। लोगों को कांग्रेस से बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम चुनावों में पार्टी की जीत होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि शिमला व धर्मशाला को स्मार्ट सिटी की योजना भी पूर्व कांग्रेस सरकार के अथक प्रयासों से ही मिली थी और अब इस योजना को कांग्रेस ही पूरा करेगी।

No Slide Found In Slider.

प्रतिभा सिंह ने पार्टी के उन कार्यकर्ताओं से जिन्होंने इस चुनाव में पार्टी टिकट के लिये आवेदन किया था और उन्हें किसी भी कारणवश पार्टी टिकट नही मिल पाया,उन्हें किसी भी प्रकार से निराश होने की आवश्यकता नही हैं। उन्होंने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के समकक्ष खड़े पार्टी के उन कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हुए चुनाव मैदान से हट जाए। उन्होंने कहा कि सगंठन में उन्हें आगे आने वाले समय मे महत्वपूर्ण जिमदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनी है इसलिए सगंठन की मजबूती के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में जीत की इस जिम्मेदारी में सभी को एकजुट होकर निभाना हैं।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश कांग्रेस सरकार की तीन महीने की उपलब्धियों और आगे के जन हितेषी योजनाओं व कार्यक्रमों को आगे रख कर वोट मांगने को कहा हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close