ब्रेकिंग-न्यूज़विशेष

EXCLUSIVE: ACCIDENT report: हिमाचल में सड़क हादसों का डरावना सच 2025

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

साल 2025 के सड़क हादसों के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। eDAR डेटा के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज़्यादा आरोपी वाहन कार/जीप/वैन/टैक्सी सामने आए हैं, जबकि सबसे ज़्यादा पीड़ित दोपहिया वाहन चालक बने हैं।
 आरोपी वाहन कौन?
आंकड़ों के मुताबिक,
कार/जीप/वैन/टैक्सी – 801 मामले
दोपहिया वाहन – 483
ट्रक/लॉरी – 224
बस – 71
अन्य वाहन भी हादसों के लिए जिम्मेदार पाए गए
 कुल 1785 मामलों में वाहन आरोपी पाए गए।
 हादसों में सबसे ज़्यादा कौन घायल?
पीड़ित वाहनों की बात करें तो,
दोपहिया वाहन – 485 (सबसे ज़्यादा)
कार/जीप/वैन/टैक्सी – 349
ट्रक/लॉरी – 93
बस – 47
साइकिल और ऑटो चालक भी चपेट में
 कुल 1045 वाहन हादसों का शिकार बने।
 बड़ा सवाल
जब कारें सबसे ज़्यादा हादसों की वजह बन रही हैं, तो दोपहिया वाहन चालक सबसे असुरक्षित क्यों हैं?
क्या ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, तेज़ रफ्तार और लापरवाही इसके पीछे की असली वजह है?
 एक्सपर्ट्स की राय
विशेषज्ञों का मानना है कि
हेलमेट और सेफ्टी गियर की अनदेखी
गलत ओवरटेक
शहरी इलाकों में तेज़ रफ्तार
दोपहिया चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है।
 अब वक्त है सतर्क होने का, वरना ये आंकड़े और भी डरावने हो सकते हैं।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close