ब्रेकिंग-न्यूज़

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मुख्यमंत्री के समक्ष सौंपेगा माँगों का पिटारा

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करेगा। राज्य अध्यक्ष श्री प्रदीप ठाकुर तथा राज्य महासचिव भरत शर्मा ने कहा की कर्मचारियों की मांगों का शीघ्र समाधान निकालने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलेगा और विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त हुए मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री जी को आगामी कार्यवाही हेतु प्रेषित किए जाएंगे। 

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

इस मुलाकात के दौरान, प्रतिनिधिमंडल विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लंबित मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने रखेगा l दो बार संविदा (Contract) कर्मचारियों के नियमितीकरण करना, प्रमुख मुद्दों में 12% महंगाई भत्ता तथा वर्ष 2016 के वेतन आयोग के अनुसार बकया राशि का तुरंत भुगतान, विभिन्न विभागों के विभिन्न वर्गों में वेतन विसंगति, विभिन्न विभागों के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी रिक्त पदों को जल्द भरना, हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम, जिला परिषद तथा अन्य छूटे विभागों के लिये पुरानी पेंशन का प्रावधान, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करना, विभिन्न विभाग के विभिन्न वर्गों के पद नाम बदलना, जल रक्षक का अनुबंध में शामिल करने के लिए अवधि 12 वर्ष से घटाकर 8 वर्ष करना, आवास भत्ते में लंबे समय से वृद्धि न होने के कारण विभिन्न कर्मचारी वर्ग का आवास भत्ता बढ़ाने की मांग, विभागीय पदोन्नती समय पर हो, करूनामुल्क आधार पर विभिन्न विभागों में लंबित मामलों का निपटारा कर सभी को वन टाइम रिलैक्सेशन देकर नियुक्ति देना, जिला परिषद कर्मचारियों को विभाग में मर्ज करने, मिड डे मील वर्कर, आंगनवाड़ी सहायिका के लिए स्थाई नीति, आउटसोर्स कर्मचारी के लिए स्थाई नीति, मल्टी टास्क कर्मी के लिए स्थाई नीति, सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल रहेंगे ।

इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान निकालना और उनके हितों की रक्षा करना होगा।

राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा संगठन की ओर से जो सुझाव सरकार के समक्ष रखे जाएंगे उन सभी सुझावों पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय जरूर विचार करेंगे और हम आश्वस्त है कि इस मुलाकात के बाद कर्मचारियों की विभिन्न विभागियों समस्याओं में से अधिक का समाधान जरूर निकलेगा l

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close