विविध

आवाज़ : विधुत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने खोला मांगों का पिटारा

लाइनमैन की मौत पर भी दुख प्रकट किया गया

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

विधुत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की राज्यस्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा  की अध्यक्षता में संघ कार्यालय कालीबाड़ी शिमला में हुई ।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

जिसमे सर्वप्रथम सुन्नी शिमला में हुए तकनीकी कर्मचारी की दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया गया ।

उसके उपरांत संगठन ने तकनीकी कर्मचारियों की समस्यायों और मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई और संगठन के 2023 के आगामी कार्यक्रमों पर रणनीति बनाई ।

उसके उपरांत संगठन के सभी पदाधिकारी विधुत बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज धडवाल जी ,

निदेशक वित्त गोपाल चंद , कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार जी से

मुलाकात की और तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को उनके समक्ष रखा जिसमे मुख्यत

1. विधुत तकनीकी कर्मचारियों के साथ फील्ड में लगातार हो दुर्घटनाओं पर गंभीरता से विचार करके कारणों की जांच करके उचित कदम उठाए जाएं ।

 

2. तकनीकी कर्मचारी संघ के साथ हुई बोर्ड प्रबंधन की मीटिंग में जो मांगे मानी गई थी उनको जल्द अमलीजामा पहनाया जाए जिसमे सबस्टेशन स्टाफ को मोबाइल भत्ता देना , फील्ड में काम कर रहे तकनीकी कर्मचारियों को शिफ्ट एलाउंस दिया जाए ।

3. सर्विस कमिटी की मीटिंग जल्द की जाए जिसमे तकनीकी कर्मचारियों से संबंधित एजेंडे लगे है ताकि उनको जल्द इसका लाभ मिल सके इसमें मुख्यत टी मेट से ALM और हेल्पर से सबस्टेशन प्रमोट किए जाने के लिए

आर एंड पी रूल बनाए जाने है ।

No Slide Found In Slider.

4. फील्ड कर्मचारियों के लिए सही गुणवता के सुरक्षा उपकरणों की ही खरीद की जाए जिसमे सीढ़ी , अर्थ रोड, सेफ्टी बेल्ट, हेलमेंट, ग्लव्स उपलब्ध करवाए जाएं साथ ही खरीद के समय तकनीकी कर्मचारी संघ के सदस्यों को भी शामिल किए जाए ताकि जरूरत के अनुसार और सही गुणवत्ता के समान की खरीद हो सके ।

5. वर्तमान में विधुत बोर्ड कनिष्ठ अभियंता ( विद्युत ) की भारी कमी से जूझ रहा है , जिसमे 200 से अधिक पोस्ट खाली चल रही है इसके लिए संघ मांग कर रहा है की जल्द लाइनमैन और इलेक्ट्रिशियन 27% कोटे में फीडिंग केडर से भरा जाए , ताकि फील्ड में कनिष्ठ अभियंता की कमी को पूरा करके उपभोक्ताओं की विधुत से संबंधित समस्यायों का समय पर निवारण हो सके ।

 

6. सिविल A.E की खाली चल रही पोस्टों को जल्द सिविल J.E से प्रमोट करके भरा जाए ।

 

7. विधुत बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है इसलिए जल्द से जल्द तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती की जाए ।

 

प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल ने संघ को आश्वासन दिया गया है की तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को जल्द सर्विस कमिटी की मीटिंग में पूरा किया जाएगा सर्विस कमिटी की मीटिंग के लिए सरकार से समय मांगा गया है 12 अप्रैल तक सर्विस कमेटी की बैठक कर दी जाएगी ।

इस बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा , महामंत्री नेक राम ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र संधू, संयोजक सुनील शर्मा , उपमहासचिव रणवीर ठाकुर , अतिरिक्त महासचिव पवन परमार, उपाध्यक्ष बलजीत सिंह, वित सचिव अनिल सकलानी, सह सचिव विपिन सांख्यान्न , सह संगठन मंत्री चमन शर्मा , लेखाकार राम चंद्र भारद्वाज, इकाई शिमला प्रधान चुनी लाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close