विविध

निपुण भारत – राष्ट्रीय साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पहल

No Slide Found In Slider.

निपुण भारत का उद्देश्य एक सक्षम परिवेश का निर्माण करना है ताकि मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के सार्वभौमिक अर्जन को सुनिश्चित किया जा सके , जिससे प्रत्येक बच्चा ग्रेड- तीन के बाद पठन लेखन और संख्या ज्ञान कौशल की अपेक्षित शिक्षण क्षमताओं को प्राप्त कर ले । निपुण भारत मिशन 3 से 9 वर्ष की आयु के बच्चों की अधिगम आवश्यकताओं को पूरा करेगा ।

No Slide Found In Slider.

कार्यक्रम के अंतर्गत एक जीवंत पाठ्यचर्या ढांचा, आकर्षक शिक्षण सामग्री (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों), परिभाषित और मापने योग्य सीखने के परिणाम, शिक्षक क्षमता निर्माण, मूल्यांकन तकनीक आदि को व्यवस्थित रूप से विकसित और क्रियान्वित किया जा रहा है ।

निपुण भारत मिशन को लागू करने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश ने कुछ पहल की है जैसे –

 एफoएलoएनo मिशन को लागू करने के लिए राज्य टास्क फोर्स को गठित किया गया है।

 सरकार राज्य और जिला संचालन समितियों को अधिसूचित किया गया है।

No Slide Found In Slider.

कार्यक्रम को लागू करने के लिए सामग्री विकसित की गई है जिसमें-

1. Foundational Literacy Numeracyपर राज्य कार्य योजना

2. प्रारंभिक साक्षरता और संख्यात्मकता पर शिक्षक हैंडबुक / मैनुअल

3. विद्या प्रवेश मैनुअल (School Readiness)

4. दूसरी और तीसरी कक्षाओं के लिए गणित और अंग्रेजी की वर्कबुक्स दी गयी हैं ।

5. बच्चों की मोखिक अभिव्यक्ति को बेहतर बनाने लिये एक एप्लीकेशन तैयार की गयी है जिसके उपयोग से बच्चों का आकलन करते हुए उनकी मौखिक अभिव्यक्ति को निखारा जाएगा ।

6. मूल्यांकन के लिये Holistic Assessment card भी तैयार किया गया है। जिन्हें जल्द ही अध्यापकों तक पहुँचाया जाएगा ।

यह हम सब का मिलाजुला प्रयास होना चाहिए कि मिशन के उद्देश्यों की उपलब्धि के लिए हम सब जुट जाएं और अपने बच्चों को गणित एवं भाषा के मूलभूत कौशलों में निपुण बनाएं ।

                            लक्ष्य पाना है अभी ,आओ निपुण बनें सभी !

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close