विविध

भेड़ पालकों की समस्याएं हल की जाएं : त्रिलोक सूर्यवंशी

No Slide Found In Slider.

 

 

जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष त्रिलोक सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू जी से मांग की है कि कांगड़ा – चम्बा के भेड़ पालकों के पुराने परमिटों का नवीनीकरण किया जाए और जिन भेड़ पालकों के पास परमिट नहीं हैं उन्हें नये परमिट जारी किए जाएं । त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि परमिट के बिना अधिकतर भेड़ पालकों को अपनी भेड़ बकरी चराने के लिए अत्याधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।

No Slide Found In Slider.

त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि भेड़ पालकों को दुर्गम पहाड़ों में कई तरह की आपदाओं का सामना करना पड़ता है।अत: आपदाओं से निपटने के लिए सरकार भेड़ पालकों को प्रशिक्षण दे और आपदा से सम्बन्धित आवश्यक सामग्री जैसे फ्लैश लाइट, वैदर रेडियो, प्राथमिक चिकित्सा किट, दवाईयां इत्यादि मुहैया करवाए ताकि आपदा के समय भेड़ पालक स्वयं भी अपनी भेड़ बकरियों की रक्षा कर सकें।

No Slide Found In Slider.

त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि जब भेड़ पालकों के माल का आवागमन होता है तो इनके माल की चोरी होती है । अतः सरकार इनके माल का निशुल्क वीमा करे और पुलिस इनका आवश्यक सहयोग करे।

त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि उपरोक्त समस्याओं के कारण आगामी पीढ़ी इस पेशे से विमुख होती जा रही है और दिन प्रतिदिन भेड़ पालक व्यवसाय की संख्या घटती जा रही है। यदि इस व्यावसाय को बचाना होगा तो भेड़ पालकों की समस्याओं का हल प्राथमिकता के आधार पर करना पड़ेगा।

त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि सुखू सरकार आम जनमानस और समाज के हर वर्ग की सरकार है और हर समस्याओं का हल त्वरित कर रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू सरकार भेड़ पालकों की समस्याओं का हल शीघ्र अतिशीघ्र करेगी ।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close