विशेष

EXCLUSIVE: रात को बीवी और शौहर करते है छुप छुप कर एक दूसरे की चेटिंग चैक

पति पत्नी के रिश्ते में जहर घोल रहा सोशल मीडिया

No Slide Found In Slider.

 

   *(वाट्सऐप – फेसबुक में बिजी रहने से पैदा हो रहा शक, हर माह आ रहे केस* ) 

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

 

हिमाचल में शौहर बीवी में झगड़े को फोन और सोशल मीडिया , प्रदेश महिला आयोग के दरवाजे तक पहुंचा रहा है। ये चौकाने वाला खुलासा प्रदेश महिला आयोग की रिपोर्ट में हुआ है । आयोग में हर माह चार से पांच ऐसे केस आ रहे हैं , जिसमें पति पत्नी में झगड़़ा मात्र इसलिए हुआ, क्योंकि उनका फोन काफी देर से व्यस्त आ रहा था 

कहीं बीवी छिप कर अपने पति की चैटिंग चेक करते पकड़ी गई और इस दौरान पति ने फोन छीन लिया , कई बार पति द्वारा फेसबुक और वाट्स ऐप पर व्यस्त रहने के कारण भी संबंधों में खटास आ रही है।  

गौर हो की जब महिला आयोग की रिपोर्ट में मामला लाया जाता है तो काउंसलिंग के दौरान पति पत्नी दोनो आपस में ऐसी शिकायतें करते देखे जा रहे हैं। 

 आयोग का मानना है की हालांकि शिकायत पत्र में संबंधित पक्ष प्रताड़ना की ही शिकायत करता है ,जिसमें गाली देने के बारे में भी शिकायत की जाती है , लेकिन बाद में कोर्ट में मामला लगने के दौरान दोनों पक्ष फोन की व्यस्तता को कारण बताते देखे जाते हैं । इस तरह की सबसे ज्यादा शिकायतें शहरों से आ रही हैं । इसमें यह देखा जा रहा है की जब पति समय पर घर नही पहुंचता तो पत्नी उसे फोन करती है । यदि फोन व्यस्त आए तो दूसरे संबंध होने पर उसकी बीवी शक करती है । 

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

।। *प्रदेश में कुछ ऐसी है स्तिथि* ।

 

आयोग में वर्ष 2020 में लगभग 40 ऐसी शिकायतें आई हैं ,जिसमें पति पत्नी का रिश्ता मात्र इसलिए बिगड़ा,क्योंकि फोन पर लगातार व्यस्त रहने पर दोनों ने एक दूसरे पर शक किया । आयोग इस बात को भी मानता है कि काउंसलिंग के दौरान जब दोनों पक्षों को समझाया जाता है तो उनका फोन के माध्यम से किया शक दूर भी हो रहा है और कई घर टूटने से भी बच रहे हैं ।

 

 

रिश्ते टूटने में अब फोन और सोशल मीडिया बड़ा कारण बनता जा रहा है । आयोग ऐसे मामलों में कोशिश करता है कि किसी तरह से संबंध टूटने से बच जाएं । लोग इनका इतना इस्तेमाल कर रहे हैं कि वे अपनों को समय नहीं दे पा रहे हैं –

*मैडम बुशरा* 

( सदस्य सचिव,प्रदेश महिला आयोग)

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close