संस्कृति

गैटी में होगी चित्रकला प्रदर्शनी

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

भारतवर्ष में कला विधाओं के प्रचार-प्रसार एवं उत्थान को समर्पित भारत की शीर्ष कला संस्था ललित कला अकादेमी, नई दिल्ली द्वारा अपने नियमित आयोजनों एवं कला प्रदर्शनियों के साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से कलाकारों के लिए अपने क्षेत्रीय केन्द्रों तथा उपकेन्द्रों पर समय-2 पर विविध कार्यशालाएं राष्ट्रीय कलाकार कला शिविर व क्षेत्रीय कलाकार शिविरों एवं सुप्रसिद्ध कला व्याख्याताओं द्वारा कला व्याख्यान का आयोजन करवाया जाता रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
No Slide Found In Slider.

 

इसी क्रम में अकादेमी द्वारा गेयती थियेटर परिसर शिमला में स्थापित ललित कला दीर्घा में दिनांक 01.12.2022 से 05.12.2022 तक चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में त्रिपुरा के (Lafemme) लोफेने महिला चित्रकला कलाकार समूह जिसमें श्रीमती संघमित्रा दत्त नंदी, श्रीमती तापशी देवबर्मन, सुश्री सुष्मिता सेनगुप्ता, श्रीमती तपती भौमिक मजूमदार सुश्री जयश्री रॉय, सुश्री सुदिप्ता मालाकार तथा श्रीमती सुपर्णा देव प्रतिभागी कलाकार सम्मिलित हैं। चित्रकलाएं ऐक्रेलिक कलर तथा कलाकृतियां ब्रोज, फाईबर तथा लकड़ी पर बनाई गई है। इस चित्रकला प्रदर्शनी आयोजन में लगभग 50 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

 

इस आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ० नन्द लाल ठाकुर, उपाध्यक्ष, ललित कला अकादेमी, नई दिल्ली प्रदर्शनी का दिनाक 01.12.2022 सायं 3.00 बजे उद्घाटन करेंगे।

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close