असर फॉलोअप: तीन बड़ी नामी दवा कंपनियों से मांगा जवाब
अभी दवा कंपनियों ने कहीं नही की है एफआईआर
बद्दी के क्षेत्रों में पकड़े गए नकली दवाओं के जखीरे को लेकर यह सामने आया है कि संबंधित आरोपियों ने लगभग 3 बड़ी दवा कंपनियों को निशाने पर लगाया था।
जिसमें अब दवा की इन नामी कंपनियों से ये जवाब मांगा जा रहा है की बद्दी नालागढ़ में आपकी कंपनियों के नाम की दवाओं को नकली तौर पर बनाया गया है इसमें आपका जवाब क्या है?
हालांकि दवा निरीक्षण टीम द्वारा नामी कंपनियों को भेजे जाने वाले नोटिस में उनके द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में भी जवाब मांगा जाना जरूरी बताया गया है।
लेकिन सूचना है कि अभी तक किसी भी कंपनी ने एफ आई आर दर्ज नहीं की है कि इतना बड़ा खुलासा बद्दी नालागढ़ में नकली दवाओं को उनकी कंपनी का इस्तेमाल करने को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने किया है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि नामी कंपनियां भी इसमें सख्ती के तौर पर कार्रवाई को लेकर आगे बढ़ेगी लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हो पाया है।
ड्रग इंस्पेक्टर की टीम के तहत से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक कोई भी f.i.r. संबंधित नामी कंपनी ने नहीं की है और ना ही कोई सख्ती नामी कंपनियों के तहत दिखाई गई है कि उनके नाम का इस्तेमाल करके नकली दवाओं का जखीरा पकड़ा गया है जिसमें उनकी साख को भी खतरा निसंदेह बनता है।
सोलन के बाईपास रोड बद्दी के पास दो दिन पहले ही नकली दवाओं का गोदाम पकड़ा गया है। हालाकि अभी हाल ही में बद्दी में बड़े स्तर पर छापेमारी हुई थी जिसमें नकली दवाएं पकड़ी गई थी। जिसमें अभी गिरफ्तारियां भी हुई है। संबंधित कथित आरोपी से की गई पूछताछ के बाद एक और गोदाम बाईपास रोड पर पकड़ा गया है जिसमें टेल्मिसर्टन कैल्शियम समेत कई अन्य दवाएं पकड़ी गई है जिसका गोदाम उक्त जगह पर बनाया गया था।
सोमवार की रात करीब 12:00 बजे की गई कार्रवाई में दवा निरीक्षण की टीम शामिल थी जिसमें अनूप शर्मा , सुरेश कुमार , पंकज शर्मा, अक्षय कुमार प्रोमिला ठाकुर और पुलिस ऑफिसर बहादुर सिंह के नाम शामिल है उन्होंने मौके पर जाकर छानबीन कर दवाओं को अपने कब्जे में ले लिया है । हैरानी इस बात की है कि बड़े स्तर पर अभी पीछे कुछ दिन पहले ही छापेमारी की गई थी जिसके बाद एक अन्य गोदाम मिला है जिसमें कुछ अन्य तार जुड़े हैं जिसकी छानबीन की जा रही है।
बॉक्स ये है कंपनियां
Montair 10 tablets cipla SiKkim , zerodol TH4 tablets IPCA sikkim, Atorva 10 Zydus sikkim, roseday 10 USV Baddi .
बॉक्स
टेस्ट के लिए उठाए सैंपल
नकली दवाओं के गोदाम पर कार्रवाई के दौरान संबंधित दवाओं के सैंपल जांच के लिए उठाए गए हैं जिसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द आने की उम्मीद की जा रही है संबंधित अधिकारियों का कहना है कि एक नया गोदाम मिला है। जिस पर कार्रवाई की गई है।



