विविध

महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सुनिश्चित आय व बेरोजगारों को स्व रोजगार शुरू करने के लिये 680 करोड़ की एक स्टार्टअप योजना शुरू की जाएगी

No Slide Found In Slider.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर जोरों से चली है। प्रदेश में भाजपा रिवाज बदलने की बात बार बार कह रहे है,जबकि लोगों ने भाजपा सरकार को बदलने का पूरा मन बना लिया है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

आज मनाली व कुल्लू में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भुवनेश गौड़ व सुंदर ठाकुर के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा की जुमलेबाजी नही चलने वाली। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेता केंद्र के नाम पर वोट मांग रहें है। भाजपा के यह नेता बढ़ती महंगाई बेरोजगारी को कोई मुद्दा नही मानती।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है,यही बजह है कि उन्हें केंद्र की योजनाओं का बखान करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार की कोई भी ऐसी उपलब्धि नही है जिसके नाम पर वह वोट मांग सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज 70 हजार करोड़ से अधिक के कर्ज में डूब चुका है। भाजपा जो प्रदेश में डबल इंजन का दावा करती रही है इसके दोनों इंजन बुरी तरह फेल हुए है। केंद्र ने प्रदेश की कोई ऐसी मदद नही की है जिससे प्रदेश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था में कोई सुधार हो पाता।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल की जाएगी,साथ ही बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से राहत देने के लिये 300 यूनिट बिजली फ्री,महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सुनिश्चित आय व बेरोजगारों को स्व रोजगार शुरू करने के लिये 680 करोड़ की एक स्टार्टअप योजना शुरू की जाएगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close